सब्सक्राइब करें

Brahmastra: दिल्ली में देखने को मिला 'ब्रह्मास्त्र' का जबरदस्त क्रेज, मुंबई में एडवांस बुकिंग से हुई इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 03 Sep 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Advance Booking Ranbir Kapoor Alia Bhatt Film can get good opening day collection at box office
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मेकर्स ने रिलीज से एक हफ्ते पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार से शुरू हुई एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। बुकिंग शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ है और फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी टिकट बुकिंग के जरिए अच्छी कमाई कर ली है।

Trending Videos
Brahmastra Advance Booking Ranbir Kapoor Alia Bhatt Film can get good opening day collection at box office
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिलीज से पहले ही फिल्म ने की इतनी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अयान मुखर्जी की फिल्म के हिंदी वर्जन के तकरीबन 10,631 टिकट्स बिक चुके हैं। खबर बनाते वक्त तक ब्रह्मास्त्र के हिंदी वर्जन ने एडवांस बुकिंग के जरिए तकरीबन 51 लाख रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, विदेशों में फिल्म के क्रेज की बात करें तो यूएसए में मेकर्स ने एडवांस बुकिंग के जरिए 70 हजार डॉलर का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Advance Booking Ranbir Kapoor Alia Bhatt Film can get good opening day collection at box office
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा बिकीं 3डी वर्जन की टिकट्स
सामने आ रहे आंकड़ों का आंकलन करने पर यह बात सामने आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म को लोग थ्रीडी में देखने के लिए उत्साहित हैं। यही कारण है कि फिल्म के 3डी वर्जन ने से मेकर्स ने 50.63 लाख रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 2डी वर्जन के मात्र 20 टिकट्स ही बिके हैं।

Brahmastra Advance Booking Ranbir Kapoor Alia Bhatt Film can get good opening day collection at box office
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला

किस शहर में हैं सबसे ज्यादा क्रेज?
रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि टायर 1 सिटीज में रणबीर-आलिया की फिल्म का क्रेज सबसे ज्यादा दिल्ली एनसीआर में है। यहां, मेकर्स ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक 11.08 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं मुंबई में फिल्म ने मात्र 3.93 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 

शहर एडवांस बुकिंग
मुंबई 3.93 लाख
एनसीआर 11.08 लाख
पुणे 1.46 लाख
बेंगलुरू 2.56 लाख
हैदराबाद 8.34 लाख
कोलकाता 1.23 लाख
अहमदाबाद 59.89 हजार
चेन्नई 2.86 लाख
विज्ञापन
Brahmastra Advance Booking Ranbir Kapoor Alia Bhatt Film can get good opening day collection at box office
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिलीज से पहले ही ब्रह्मास्त्र ने दी केजीएफ 2 को टक्कर
मल्टीस्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दुनिया भर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है, जो किसी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है। नागार्जुन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,'स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बन रही फिल्म भारत में 5000 स्क्रीन और विदेशों में 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी।' इससे पहले प्रशांतनील द्वारा निर्देशित और रॉकिंग स्टार यश अभिनीत फिल्म 'केजीएफ 2' को 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed