भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री मोनालिसा आज न सिर्फ भोजपुरी में बल्कि हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी बहुत चर्चित हैं। अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली मोनालिसा अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में मोनालिसा ने एक धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं।
Bhojpuri: मोनालिसा पर चढ़ा 'ब्रह्मास्त्र' का खुमार, रणबीर-आलिया के इस गाने पर झूमकर नाचीं भोजपुरी क्वीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ ही देर पहले भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह डेनिम जींस और रेड कलर का क्रॉप टॉप पहने 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'डांस का भूत' पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में मोनालिसा रणबीर की तरह ही इस गाने पर तड़कता फड़कता डांस कर रही हैं। वीडियो देख साफ लग रहा है कि मोनालिसा को डांस से बेहद प्यार है। अभिनेत्री की यह पावर पैक परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा पसंद आ रही है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के इस गाने पर जोशीला डांस करते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'डांस का भूत हमेशा ही रहता है। लेकिन ब्रह्मास्त्र को देखने के बाद जो यह पागल पन मेरे ऊपर चढ़ा है, वह आप देख सकते हैं। बहुत अच्छा लगा बहुत समय बाद थिएटर में हाउसफुल शो में कोई फिल्म देखने में।' वीडियो में मोनालिसा गाने पर अपने सिज्लिंग डांस मूव्स से अपने फैंस को दीवाना बना रही हैं। मोनालिसा के इस डांस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं, जिसकी वजह से यह इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।