फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: तेलुगू में कैसे चला ‘ब्रह्मास्त्र’ का जादू? मेकर्स की इस ट्रिक से फेल हुआ बायकॉट गैंग

Sat, 10 Sep 2022 03:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 10 Sep 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra box office collection telugu amazing ss rajamouli chiranjeevi support alia bhat ranbir kapoor film
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस फिल्म का एलान लगभग 10 साल पहले किया था और इसी वजह से रिलीज से पहले ही इस मल्टी स्टारर फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ दिखा। हालांकि, एक सच्चाई यह भी है कि इस फिल्म का बायकॉट भी जबरदस्त तरीके से हुआ। इसके बावजूद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन हिंदी के साथ तेलुगू भाषा में अच्छी खासी ओपनिंग दी।

Brahmastra box office collection telugu amazing ss rajamouli chiranjeevi support alia bhat ranbir kapoor film
टीम ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तेलुगू में हुई इतनी कमाई
410 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ हिंदी भाषा में 32.50 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग दी। लेकिन तेलुगू भाषा में भी इस फिल्म की कमाई कम नहीं रही। इस फिल्म के तेलुगू वर्जन ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की अच्छी खासी कमाई की है, जो एक हिंदी फिल्म के डब वर्जन के लिए शानदार मानी जा रही है।

Brahmastra box office collection telugu amazing ss rajamouli chiranjeevi support alia bhat ranbir kapoor film
नागार्जुन अक्किनेनी ब्रह्मास्त्र में - फोटो : insta

क्यों हुई तेलुगू में अच्छी कमाई?
'ब्रह्मास्त्र' के तेलुगू वर्जन की अच्छी शुरुआत के पीछे कई बड़े कारण हैं। पहला कारण फिल्म में नागार्जुन का शानदार काम है। नागार्जुन तेलुगू सिनेमा के कमाल के अभिनेता हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी पूरे दक्षिण भारत में है। ऐसे में अभिनेता के फैंस ने इस फिल्म पर जमकर प्यार लुटाया है। इसके अलावा, साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार 'चिरंजीवी', जूनियर एनटीआर और निर्देशक एसएस राजामौली ने भी इस फिल्म का जमकर सपोर्ट किया था, जिसका असर इस फिल्म के कलेक्शन पर सीधा देखने को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra box office collection telugu amazing ss rajamouli chiranjeevi support alia bhat ranbir kapoor film
ब्रह्मास्त्र फिल्म, राजामौली, जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कलाकारों ने की 'ब्रह्मास्त्र' की तारीफ
एस एस राजामौली, रणबीर कपूर के साथ कई इवेंट में 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन करते हुए नजर आए थे। इस दौरान निर्देशक ने हर बार 'ब्रह्मास्त्र' की जमकर तारीफ की। इसके अलावा, जूनियर एनटीआर 'ब्रह्मास्त्र' के एक स्पेशल इवेंट में बतौर चीफ गेस्ट नजर आए थे। इस मौके पर अभिनेता ने भी साउथ और बॉलीवुड को एक साथ लाने की बात करते हुए 'ब्रह्मास्त्र' की खुलकर तारीफ की थी। 

विज्ञापन
Brahmastra box office collection telugu amazing ss rajamouli chiranjeevi support alia bhat ranbir kapoor film
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया भर में 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई
रणबीर-आलिया की फिल्म ने एक तरफ जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। बता दें कि यह फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में 9 सितंबर को रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed