फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Day 2 Prediction: खूब जमी आलिया संग रणबीर की जोड़ी, वीकएंड पर कर सकती है 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

Sat, 10 Sep 2022 03:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 10 Sep 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra box office day 2 collection prediction Ranbir Kapoor Alia Bhatt film can earn 100 crore on weekend
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' दुनिया भर में तहलका मचा रही है। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो अयान मुखर्जी की फिल्म ने 75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वर्किंग डे पर 'ब्रह्मास्त्र' के क्रेज को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकएंड पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है।

Brahmastra box office day 2 collection prediction Ranbir Kapoor Alia Bhatt film can earn 100 crore on weekend
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे दिन हो सकती है इतने करोड़ की कमाई
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, पहले दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म दूसरे दिन यानी शनिवार को 30 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। यदि, फिल्म की कमाई का ग्राफ इसी तरह बढ़ता रहा तो 'ब्रह्मास्त्र' वीकएंड पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले सकती है। 

Brahmastra box office day 2 collection prediction Ranbir Kapoor Alia Bhatt film can earn 100 crore on weekend
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेलुगू संस्करण ने तोड़ा आमिर की फिल्म का रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अयान मुखर्जी की फिल्म के तेलुगू संस्करण ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे तेलुगू भाषी राज्यों में ताबड़तोड़ कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' की बात करें तो इस हिंदी फिल्म ने तेलुगू राज्यों में तकरीबन दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra box office day 2 collection prediction Ranbir Kapoor Alia Bhatt film can earn 100 crore on weekend
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्ल्डवाइड इतनी हुई फिल्म की कमाई
रणबीर-आलिया की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक वर्ल्डवाइड 8,913 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही रणबीर की फिल्म ने प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, बाहुबली ने पहले ही दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर मात्र 73 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed