फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhokha Round D Corner Trailer Out: सामने आया माधवन-अपारशक्ति की फिल्म का ट्रेलर! दिखा दोनों का दमदार अंदाज

Sat, 10 Sep 2022 03:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Sep 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
Dhokha Round D Corner trailer out: R Madhavan Aparshakti Khurana promise an engaging thriller
R Madhavan, Aparshakti Khurana - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आर. माधवन की फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। बता दें कि निर्देशक कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर. माधवन के अलावा अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशाली कुमार भी नजर आएंगे। 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें आपको ट्विस्ट और टर्न से भरपूर सस्पेंस ड्रामा और किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे। यह फिल्म एक अरबन कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित है कि कैसे एक दिन आपका जीवन बदल सकता है और धोखा दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या सच है और क्या झूठ!

Dhokha Round D Corner trailer out: R Madhavan Aparshakti Khurana promise an engaging thriller
Dhokha Round D Corner Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक है। ट्रेलर की शुरुआत में टेररिस्ट हक गुल (अपारशक्ति खुराना), यथार्थ (आर. माधवन) को घर के अंदर आने की इजाजत देता है और कहता है, 'आ जाओ, अंदर आ जाओ, पैसा लाएं? हाथों में एक बैग थामे आर. माधवन अंदर एंट्री करते हैं और कहते हैं, 'पूरा पैसा लाए।' शुरुआती दृश्य देखकर समझ आ जाता है कि अपारशक्ति खुराना ने आर. माधवन की पत्नी सांची (खुशाली कुमार) का अपहरण किया हुआ है। माधवन. घर में एंट्री करते ही पूछते हैं, 'सांची तू ठीक है? लेकिन, सांची का जवाब न सिर्फ थथार्थ, बल्कि दर्शकों को भी हैरान कर देता है। बजाय अपने पति को देख भावुक होने के वह हक गुल से कहती है, 'मार दो इसको शूट हिम।'

Dhokha Round D Corner trailer out: R Madhavan Aparshakti Khurana promise an engaging thriller
Dhokha Round D Corner Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे सीन में माधवन और खुशाली कुमार के बीच रोमांस दिखाया गया है। फैमिली लाइफ में दोनों बेहद खुश नजर आते हैं। तीसरे दृश्य में दिखाई देता है कि माधवन कहीं बाहर हैं और अचानक टीवी पर समाचार देखते हैं, जिसमें मजगांव की उस बिल्डिंग को दिखाया जा रहा है, जहां आतंकी हक गुल छिपा हुआ है। इसे देखकर माधवन की आंखें फटी रह जाती हैं, क्योंकि वह घर उन्ही का है। आतंकी 13 लोगों को मार चुका है। यह खबर देखने के बाद माधवन के चेहरे की हवाईयां उड़ जाती हैं, क्योंकि माधवन की पत्नी सांची भी टेररिस्ट के चंगुल में है। पूरा देश सांची के लिए दुआ कर रहा है। माधवन भीड़ को चीरते हुए अपने घर की ओर जाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं और कहते हैं यह घर मेरा है। इस दौरान पुलिस और उनकी झड़प दिखाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhokha Round D Corner trailer out: R Madhavan Aparshakti Khurana promise an engaging thriller
Dhokha Round D Corner Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

टेररिस्ट सांची को छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की डिमांड करता है। माधवन पुलिस से कहते हैं, 'उस आदमी के साथ जो औरत है, जिसे आप हाउसवाइफ समझ रहे हो वो डिल्यूजनल डिसऑर्डर की पेशेंट है। वो मानसिक रूप से काफी बीमार है।' पुलिस वाले भी हैरान रह जाते हैं और कहते हैं, 'समझ नहीं आता, पत्नी ज्यादा पागल है या पति।' आतंकी हक गुल सांची को बताता है कि तुम्हारा पति तुम्हें पागल बनाना चाहता है, लेकिन वो यकीन नहीं करती। माधवन की फिर उसी घर में एंट्री होती है। इस बार माधवन सांची से पूछता हैं कि 'तू ठीक है?' तो वह कहती है, 'यथार्थ मुझे यहां से ले चलो'। इसके बाद बाद फिर गोली चलती है। पूरा ट्रेलर सस्पेंस से भरपूर है। 

विज्ञापन
Dhokha Round D Corner trailer out: R Madhavan Aparshakti Khurana promise an engaging thriller
Dhokha Round D Corner Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक आर. माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' की शूटिंग कोरोना काल में शुरू हुई थी। टी-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म से निर्माता भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।  बता दें कि यह फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed