Adventure (of a Lifetime) 💥 #uptonogood #londondiaries #brahmastra
A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji) on
{"_id":"5cca821bbdec22078c36de18","slug":"brahmastra-director-ayan-mukerji-shares-photo-with-alia-and-team-people-questioned-where-is-ranbir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर संग नजर आईं आलिया भट्ट, फैंस बोले- तुम्हारे साथ रणबीर क्यों नहीं है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर संग नजर आईं आलिया भट्ट, फैंस बोले- तुम्हारे साथ रणबीर क्यों नहीं है?
Thu, 02 May 2019 11:28 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 02 May 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मास्त्र टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों हर जगह साथ नजर आते हैं ऐसे में फैंस को उन्हें साथ देखने की आदत हो गई है लेकिन हाल ही में जब आलिया अयान मुखर्जी के साथ नजर आईं तो फैंस उनसे रणबीर कपूर को लेकर सवाल पूछने लगे।
Ranbir, Alia
- फोटो : social media
दरअसल दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। अयान टीम के साथ शूटिंग के लिए लंदन रवाना हुए तो उन्होंने एयरपोर्ट से इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। इस तस्वीर में अयान जहां कैजुअल लुक में नजर आए तो वहीं आलिया जींस, टी-शर्ट के साथ ब्राइट पिंक कलर का कोट पहनी दिखीं।
ranbir and alia
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर को न देख फैंस उनसे सवाल पूछ बैठे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आलिया तुम्हारे साथ रणबीर कपूर क्यों नहीं हैं? एक ने लिखा- 'रणबीर कपूर मिसिंग हैं' 'रणबीर को साथ नहीं लाए क्या?'
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt
बात करें रणबीर आलिया की तो पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि आलिया और रणबीर लिव इन में रहने की तैयारी कर रहे हैं। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझने के लिए साथ में रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर की मां नीतू ने ही रणबीर को आलिया के साथ शिफ्ट होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
amitabh,alia and ranbir
बता दें कि पिछले कुछ समय से आलिया अपने और रणबीर के रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था, 'रणबीर मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मुझे उनके पास्ट से कोई फर्क नहीं पड़ता है। सबकी जिंदगी में एक पास्ट होता है। बता दें कि आलिया और रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे । इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं । ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं।