फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र की धूम, इन तीन देशों में कमाए इतने करोड़

Fri, 16 Sep 2022 01:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 16 Sep 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra part 1 Shiva Overseas Box Office Collection Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji Nagarjuna
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में धूम मचा रही है। सामने आ रहे आकंड़ों की माने तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 173.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कमाच दिखा रही है। आइए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि इन तीन देशों में फिल्म ने कितने करोड़ का कारोबार किया है। 

Brahmastra part 1 Shiva Overseas Box Office Collection Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji Nagarjuna
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे देशों की बात करें तो फिल्म को लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। अब तक के प्राप्त आंकड़ो के अनुसार फिल्म विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 83 करोड़ रुपये हो गया है। यूएस और कनाडा में फिल्म ने 20 लाख डॉलर से अधिक कारोबार किया है। वहीं, मीडिल ईस्ट में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। यहां से अब तक के प्राप्त आंकड़ो के अनुसार फिल्म सवा छह लाख डॉलर से ज्यादा कारोबार कर चुकी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 10 हजार डॉलर का बिजनेस किया है।

Brahmastra part 1 Shiva Overseas Box Office Collection Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji Nagarjuna
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यूनाइटेड किंगडम की बात करें तो फिल्म ने 90 हजार और यूरोप में एक लाख पचास हजार डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं अन्य देशों से भी फिल्म की कमाई अच्छी हो रही है। यहां के कुल आंकड़े 50 हजार डॉलर से ज्यादा है। बता दें कि यह विदेशों से प्राप्त अभी तक के शुरुआती आंकड़े हैं। फाइनल आंकड़े आने पर कलेक्शन में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra part 1 Shiva Overseas Box Office Collection Ranbir Kapoor Alia Bhatt Ayan Mukerji Nagarjuna
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आईं हैं। यह आलिया भट्ट की अब तक की सबड़े ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म मेंं शाहरुख खान का भी कैमियो है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed