फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: 35 दिन बाद भी नहीं आया राजू को होश, भाई दीपू बोले- आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत

Fri, 16 Sep 2022 12:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 16 Sep 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update: Brother Deepu Srivastava Talked About Ventilator Hospital AIIMS Delhi Service
raju srivastava - फोटो : social media

कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। लेकिन उन्हें अब तक होश नहीं आया। राजू के भाई ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजू अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें कि पिछले महीने की 10 तारीख को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Raju Srivastava Health Update: Brother Deepu Srivastava Talked About Ventilator Hospital AIIMS Delhi Service
raju srivastava - फोटो : social media

राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि, "राजू की हालत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। राजू को अस्पताल में भर्ती हुए 35 दिन हो गए हैं। लेकिन, उन्हें अब तक होश नहीं आया है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है।"

Raju Srivastava Health Update: Brother Deepu Srivastava Talked About Ventilator Hospital AIIMS Delhi Service
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

न्यूज एजेंसी ने जब राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव से पूछा कि क्या परिवार कॉमेडियन को मुंबई के किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने के बारे में सोच रहा है, तब दीपू ने कहा, नहीं अभी तक हमने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने कहा, "उनका इलाज एम्स में किया जाएगा और उनके ठीक होने के बाद हम उन्हें घर ले जाएंगे। हमें डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update: Brother Deepu Srivastava Talked About Ventilator Hospital AIIMS Delhi Service
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने 1980 के दशक से मनोरंजन उद्योग में कदम रखा। उन्होंने, "मैंने प्यार किया", "बाजीगर", "बॉम्बे टू गोवा" और "आमदानी अठानी खारचा रुपैया" जैसी कई हिंदी फिल्मों में सहायक किरदार भी भूमिका भी निभाई। लेकिन, उन्हें पहचान साल 2005 में आए रिएलिटी स्टैंड-अप कॉमेडी शो "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" के पहले सीजन में भाग लेने के बाद मिली। गौरतलब है कि वह इस वक्त फिल्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed