फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Weekend 2: ‘ब्रह्मास्त्र’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकएंड पर भी धमाका, तीन दिन में कमाए 42.28 करोड़

Mon, 19 Sep 2022 07:22 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क/ब्यूरो
एंटरटेनमेंट डेस्क/ब्यूरो Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 19 Sep 2022 07:22 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One shiva does wonderful business on Weekend 2 box office collection day 10
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने की तरफ धीरे धीरे आगे बढ़ रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने दूसरे वीकएंड पर धमाकेदार कारोबार किया है। फिल्म के कारोबार में बीते हफ्ते के आखिरी दिन यानी गुरुवार को जो गिरावट देखने को मिली थी, उसमें फिल्म ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शानदार कमाई करते हुए बढ़िया इजाफा किया है। फिल्म का कलेक्शन बीते दिन लगातार बढ़ा। फिल्म का कलेक्शन शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले करीब 50 फीसदी बढ़ा था। रविवार को इसके कलेक्शन में और इजाफा हुआ।

 

Brahmastra Part One shiva does wonderful business on Weekend 2 box office collection day 10
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार की चारों नई फिल्में बेदम फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ को दूसरे हफ्ते में किसी बड़ी फिल्म से मुकाबला न होने का सीधा फायदा मिल रहा है। 16 सितंबर को रिलीज हुईं ‘मट्टो की साइकिल’, ‘सनोज का रिश्ता’, ‘जहां चार यार’ और ‘मिडिल क्लास लव’ जैसी फिल्मों को सिनेमाघरों में कायदे के शोज ही नहीं मिले हैं। ये चारों फिल्में सारे मल्टीप्लेक्स में लगी तक नहीं हैं। इनमें से जो भी फिल्में मल्टीप्लेक्स तक पहुंची भी हैं, उनके दिन में दो या तीन जैसे गिनती के शोज हो रहे हैं। दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर इनमें से कोई भी फिल्म फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ को टक्कर देने में नाकाम रही।

Brahmastra Part One shiva does wonderful business on Weekend 2 box office collection day 10
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे शनिवार पर धमाकेदार कमाई रविवार रात तक के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने सभी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर करीब 16.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने इसके साथ ही रिलीज के 10वें दिन तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 215.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 173.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें हिंदी संस्करण की 156.40 करोड़ रुपये, तेलुगू संस्करण की 13.10 करोड़ रुपये, तमिल संस्करण की 3.68 करोड़ रुपये और कन्नड़ व मलयालम संस्करणों की करीब चार लाख रुपये की कमाई शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One shiva does wonderful business on Weekend 2 box office collection day 10
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे वीकएंड का कमाल कलेक्शन फिल्म ने दूसरे सप्ताहांत में भी धमाकेदार कारोबार किया है। इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.60 करोड़ रुपये, दूसरे शनिवार को 15.38 करोड़ रुपये और दूसरे रविवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 16.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 215.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के अभी कम से कम चार हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर कायम रहने की उम्मीद है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहली बड़ी टक्कर 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से ही मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed