फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Collection Day 11: वीकएंड के बाद ऐसी रही सोमवार की कमाई, 11वें दिन ब्रह्मास्त्र ने बटोरे इतने करोड़

Mon, 19 Sep 2022 09:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 19 Sep 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
brahmastra part one shiva box office collection day 11 ayan mukerji film earning approx 5 cr on second monday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' साल 2022 की बड़ी फिल्मों में से एक साबित हुई है। 9 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का दर्शकों ने बेसब्री से इंतजार किया था और सिनेमाघरों में आते ही इस फिल्म ने भी धमाल मचा दिया। फिल्म ने 36 करोड़ के धांसू कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की और दूसरे वीकएंड तक आते-आते 'ब्रह्मास्त्र' ने खुद को 200 करोड़ के क्लब में शामिल कर लिया। वहीं, अब फिल्म के दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो बुरा नहीं है। 

brahmastra part one shiva box office collection day 11 ayan mukerji film earning approx 5 cr on second monday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार बीता दूसरा वीकएंड   
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने अपने दूसरे शुक्रवार तक लगभग 183 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली थी, जिसके बाद हर किसी का ध्यान वीकएंड की कमाई पर था, जो भी शानदार रही है। इस फिल्म ने दूसरे शनिवार को 15.38 करोड़ रुपये और दूसरे रविवार को 16.05 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की थी। सिर्फ वीकएंड के दो दिनों में ही 'ब्रह्मास्त्र' ने 31.43 करोड़ रुपये की कमा डाले थे, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 215.50 रुपये तक पहुंच गया था।

brahmastra part one shiva box office collection day 11 ayan mukerji film earning approx 5 cr on second monday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को हुई इतनी कमाई
वहीं, सोमवार यानी 11 वें दिन भी इस फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' ने सोमवार को 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इस फिल्म का कुल कलेक्शन 220.75 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, यह 'ब्रह्मास्त्र' की अब तक की सबसे कम कमाई है लेकिन दूसरे सोमवार के लिहाज से इसे ठीक माना जा रहा है।

यहां देखें किस दिन हुई कितनी कमाई

 

दिन कलेक्शन
पहला शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये
पहला शनिवार 42.41 करोड़ रुपये
पहला रविवार 45.66 करोड़ रुपये
पहला सोमवार 16.5 करोड़ रुपये
पहला मंगलवार 14.00 करोड़ रुपये
पहला बुधवार 11 करोड़ रुपये
पहला गुरुवार 9.02 करोड़ रुपये
दूसरा शुक्रवार 10.6 करोड़ रुपये
दूसरा शनिवार 15.38 करोड़ रुपये
दूसरा रविवार 16.05 करोड़ रुपये
दूसरा सोमवार  5.50 करोड़ रुपये
कुल कमाई 220.75 करोड़ रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra part one shiva box office collection day 11 ayan mukerji film earning approx 5 cr on second monday
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कब आएगा ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट?
'ब्रह्मास्त्र' ट्रायोलोजी सीरीज है, जिसके दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो गया है। इस फिल्म के पहले पार्ट में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने एक साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म में शिवा और ईशा की कहानी को दिखाया गया। लेकिन दूसरे पार्ट में कहानी 'देव' की दिखाई जाएगी, जो 'ब्रह्मास्त्र' को पाना चाहता है। हालांकि, अब तक साफ नहीं हुआ है कि दूसरे पार्ट में 'देव' कौन बनेगा। लेकिन अयान मुखर्जी ने यह जरूर बताया है कि फिल्म का अगला पार्ट साल 2025 तक सिनेमाघरों में लाया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed