फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swara Bhaskar: 'मैं अक्षय से सहमत नहीं...', स्वरा भास्कर का खिलाड़ी कुमार पर बयान, जानें क्यों कही यह बात?

Mon, 19 Sep 2022 09:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 19 Sep 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
Jahaan Chaar Yaar actress swara bhaskar disagree with Akshay Kumar film choice said do not want his films flop
स्वरा भास्कर, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

स्वरा भास्कर की फिल्म 'जहां चार यार' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अभिनेत्री इन दिनों अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में स्वरा लगातार इवेंट्स में शामिल हो रही हैं। इसके अलावा, वह पत्रकारों से बातचीत भी कर रही हैं। हाल ही में, स्वरा भास्कर ने अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को टारगेट किए जाने पर बात की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि अक्षय कुमार जिस तरह की फिल्में करते हैं वह उससे सहमत नहीं हैं।

Jahaan Chaar Yaar actress swara bhaskar disagree with Akshay Kumar film choice said do not want his films flop
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, स्वरा भास्कर से उनके लेटेस्ट इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज सॉफ्ट टारगेट होते हैं? इस सवाल का अभिनेत्री ने खुलकर जवाब दिया। स्वरा ने कहा, 'हम कहानी को कहने वाले लोग हैं और हमें ईमानदारी से कहानियां सुननी चाहिए। मेरा मानना है कि बॉलीवुड को खुद को प्रोपेगेंडा का प्लेटफॉर्म नहीं बनने देना चाहिए। बॉलीवुड में कभी ऐसा नहीं हुआ कि यहां एक ही आवाज निकलती है। यही इस जगह की खासियत है। अक्षय कुमार जिस तरह की फिल्मों का समर्थन करते हैं मैं उनसे सहमत नहीं हूं। इसका मतलब ये नहीं है कि मैं चाहती हूं कि उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाएं या उन्हें अपनी फिल्में रिलीज नहीं करनी चाहिए।

Jahaan Chaar Yaar actress swara bhaskar disagree with Akshay Kumar film choice said do not want his films flop
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे स्वरा भास्कर ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को अपने राजनीतिक विचारों को आगे तक लाने में सक्षम होना चाहिए। पहले वो सोचते थे, स्वरा परेशानी है। हम सत्तावाद के कल्चर को सही ठहरा रहे हैं। मॉब कल्चर से कोई भी सुरक्षित नहीं रहने वाला। बात बस इतनी सी है कि मैं लाइन में दूसरों से ठीक आगे हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jahaan Chaar Yaar actress swara bhaskar disagree with Akshay Kumar film choice said do not want his films flop
जहां चार यार रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है, जिसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, इससे पहले अक्षय की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें ‘बच्चन पांडे‘, ‘सम्राट पृथ्वीराज‘ और ‘रक्षा बंधन‘ शामिल है और यह तीनों फ्लॉप रहीं। वहीं, स्वरा भास्कर की फिल्म 'जहां चार यार' की बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की खींचने में पूरी तरह फैल साबित हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed