फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Box Office Collection Day 20: ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन में फिर आई स्थिरता? ऐसा रहा 20वें दिन का हाल

Wed, 28 Sep 2022 09:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Sep 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 20 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Movie Third Wednesday
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' का अब तक का प्रदर्शन लोगों की उम्मीद के विपरीत रहा है। अगस्त के महीने में कुछ फिल्मों की रिलीज के दौरान बायकॉट का ट्रेंड खूब चला और इसका असर फिल्मों के कलेक्शन पर भी दिखा। लिहाजा, वर्षों की मेहनत और अच्छे-खासे बजट से तैयार की गईं फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। उन फिल्मों का हश्र देखकर 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी एक डर था, लेकिन रिलीज के पहले सप्ताह ही यह डर दूर होता रहा। दूसरे सप्ताह जरूर फिल्म के कलेक्शन में कुछ कमी आई, लेकिन यह दोबारा पटरी पर लौटा। यह फिल्म की रिलीज का तीसरा सप्ताह चल रहा है और आज इसके 20वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 20 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Movie Third Wednesday
ब्रह्मास्त्र फिल्म का नया गाना रसिया हुआ रिलीज - फोटो : social media

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लगातार चर्चा में बनी हुई है। तमाम नकारात्मक टिप्पणियों के बीच फिल्म ने पहले सप्ताह अच्छा प्रदर्शन किया और सभी को चौंका दिया। दूसरे सप्ताह फिल्म का कलेक्शन थोड़ा घटा। लेकिन, फिर मानो 'नेशनल सिनेमा डे' (23 सितंबर 2022) ने कमान संभाल ली हो। एक बार फिर कलेक्शन ने गति पकड़ी। हालांकि, दूसरे सप्ताह का कलेक्शन पहले सप्ताह जैसा तो नहीं रहा, लेकिन ठीक-ठाक रहा। बता दें कि नेशनल सिनेमा डे पर फिल्मों के टिकट 75 रुपये में बेचे गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका सबसे ज्यादा फायदा 'ब्रह्मास्त्र' को मिला। शायद इसी से प्रेरित होकर मेकर्स ने एक बार फिर नवरात्रि के तोहफे के रूप में दर्शकों को 100 रुपये के टिकट पर फिल्म देखने के ऑफर दिया।

Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 20 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Movie Third Wednesday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि अयान मुखर्जी ने एलान किया था कि नवरात्रि के शुरुआती चार दिन टिकट के दाम 100 रुपये रहेंगे। शुरुआती दो दिन तो इसका खास फायदा नहीं दिखा। तीसरे रविवार (17वें दिन) के मुकाबले तीसरे सोमवार (18वें दिन) का कलेक्शन काफी कम रहा। इसी तरह अठारहवें दिन भी कलेक्शन में कमी आई। अब 20वें दिन (तीसरे बुधवार) का कलेक्शन सामने आ गया है। इसमें गिरावट तो आई है, लेकिन मंगलवार की तुलना में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं है। 19वें दिन (दूसरे मंगल) को फिल्म ने 1.85 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 20वें दिन करीब 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 259.46 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 20 Ranbir Kapoor Alia Bhatt Movie Third Wednesday
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले सप्ताहांत (वीकएंड) पर 124.49 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे सप्ताहांत पर फिल्म ने 42.03 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तीसरे सप्ताहांत भी फिल्म ने शुक्रवार को मनाए गए नेशनल सिनेमा डे का फायदा उठाते हुए 23.12 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का चौथा सप्ताहांत कैसा निकलता है। दिलचस्प बात यह है कि 30 सितंबर को 'पीएस 1' और 'विक्रम वेधा' भी रिलीज हो रही हैं, ऐसे में फिल्म को कांटे की टक्कर मिलने वाली है।
 


Vikram Vedha vs PS1: ऋतिक की फिल्म 'पीएस 1' को नहीं दे सकती बॉक्स ऑफिस पर मात! बोले विक्रम वेधा के निर्देशक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed