इस साल की सबसे चर्चित और प्रचलित फिल्मों में से 'ब्रह्मास्त्र' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म की धांसू कमाई से हर कोई हैरान है। इस मल्टी स्टारर फिल्म ने दो हफ्तों के अंदर ही जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं विदेश में भी अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। 'ब्रह्मास्त्र' विदेशी बाजारों की कमाई को मिलाकर 300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है। जहां फिल्म ने दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया, वहीं अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच बुधवार यानी 13वें दिन की कमाई सामने आ गई है, जो एक बार फिर हैरान करने वाली है।
Brahmastra Box Office Collection Day 13: ब्रह्मास्त्र की हालत खराब, लगातार तीसरे दिन कमाई में आई भारी गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ब्रह्मास्त्र' ने अपने दूसरे वीकएंड यानी नौवें और दसवें दिन धुआंधार कमाई की थी। जी हां, फिल्म ने ने शनिवार को 15.38 करोड़ और रविवार को 16.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। धमाकेदार कमाई के साथ ही 'ब्रह्मास्त्र' का कुल कलेक्शन 215.50 रुपये तक पहुंच गया था। लेकिन सोमवार और मंगलवार को 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई और ऐसा ही कुछ फिल्म के कारोबार का अब बुधवार के भी देखने को मिला है।
फिल्म की धमाकेदार कमाई में इस कद्र आई गिरावट देख सभी हैरान हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' ने 13 वें दिन सिर्फ 3.40 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 227.30 के आसपास पहुंच गया है। सोमवार और मंगलवार के बाद फिल्म की कमाई में देखी इस जबरदस्त गिरावट से मेकर्स से लेकर फैंस तक सभी परेशान हैं।
यहां देखें कमाई का पूरा चार्ट
| दिन | कमाई |
| पहले हफ्ते की कमाई | 173.22 करोड़ रुपये |
| आठवां दिन (दूसरा शुक्रवार) | 10.6 करोड़ रुपये |
| नौवां दिन (दूसरा शनिवार) | 15.38 करोड़ रुपये |
| दसवां दिन (दूसरा रविवार) | 16.05 करोड़ रुपये |
| 11वां दिन (दूसरा सोमवार) | 4.65 करोड़ रुपये |
| 12 वां दिन (दूसरा मंगलवार) | 4 करोड़ रुपये |
| 13 वां दिन (दूसरा बुधवार) | 3.40 करोड़(लगभग) |
| कुल कमाई | 227.30 करोड़ रुपये |
नेशनल सिनेमा डे के लिए हुई बंपर एडवांस बुकिंग
बीते दो हफ्तों से सिनेमा जगत में हर तरफ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' की चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म को सिनेमाघरों में आए 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन लोगों के दिमाग से इसका क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़ें भी सबको चौंका रहे हैं। 15वें दिन यानी 23 सितंबर के एडवांस बुकिंग के सामने आए आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने उससे अब तक पांच लाख रुपये कमा लिए हैं।