{"_id":"63217afd1ec61d75f5413e0c","slug":"brahmastra-part-one-shiva-ranbir-kapoor-offered-a-role-in-star-wars-but-auditioning-fear-made-him-to-reject","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को मिला था 'स्टार वॉर्स' में काम करने का ऑफर, इस एक डर की वजह से कर दिया था रिजेक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को मिला था 'स्टार वॉर्स' में काम करने का ऑफर, इस एक डर की वजह से कर दिया था रिजेक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म पांच दिन में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और ओपनिंग डे पर इस साल आई हिंदी फिल्मों में पहले नंबर पर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर ने शिवा का किरदार निभाया है, जो किसी सुपहीरो से कम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर को 'ब्रह्मास्त्र' से पहले भी सुपर हीरो बनने का ऑफर मिला था और वो भी हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वॉर्स' में, लेकिन अभिनेता ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
Trending Videos
2 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 2016 में रणबीर कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें 'स्टार वॉर्स' में सेकंड लीड के लिए रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था। रणबीर कपूर ने कहा था, 'कुछ साल पहले मुझे स्टार वॉर्स में सेकंड लीड के लिए रोल ऑफर हुआ था, लेकिन खुद के टैलेंट पर ज्यादा विश्वास न होने के कारण और ऑडिशन से डर कर इसे रिजेक्ट कर दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके आगे रणबीर ने कहा था, 'मुझे इस ऑफर में कुछ खास दिलचस्पी भी नहीं है। अयान मुखर्जी के साथ मिलकर हम खुद का स्टार वॉर्स बना लेंगे। उसके पीछे नहीं भागते हैं, जो वहां है। वह अच्छा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अयान मुखर्जी जेजे अब्राम्स या फिर जियॉर्ज लूकस से कम हैं। मुझे उनके साथ काम करने दीजिए और हमें हमारा स्टार वॉर्स बनाने दीजिए।'
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 9 सितंबर को रिलीज हुई अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, अब पांच दिन के बाद फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में कमाल के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।