सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: जन्मदिन पर पत्नी ताहिरा कश्यप ने आयुष्मान के लिए लिखा प्यारा मैसेज, बोलीं- 'कमाल इंसान हो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 14 Sep 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
Wife Tahira Kashyap wishes birthday to Ayushmann Khurrana with special note says Kamaal insaan ho
ताहिरा कश्यप-आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आयुष्मान खुराना आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सिने जगत की हस्तियों से लेकर अभिनेता के प्रशंसक उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इस बीच आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि ताहिरा लेखक और निर्देशक हैं। वह कैंसर सर्वाइवर रही हैं। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर को मात दी है। आयुष्मान और ताहिरा की जोड़ी बॉलीवुड की आदर्श जोड़ियों में शुमार है।

Trending Videos
Wife Tahira Kashyap wishes birthday to Ayushmann Khurrana with special note says Kamaal insaan ho
आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ताहिरा कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और आयुष्मान की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। दोनों सड़क पर टहलते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की ओर देख रहे हैं। पीछे से सूरज की रोशनी पड़ रही है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि यह मॉर्निंग वॉक की तस्वीर है। फोटो में आयुष्मान ब्लू जींस और डेनिम शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं ताहिरा सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Tahira Kashyap wishes birthday to Ayushmann Khurrana with special note says Kamaal insaan ho
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram

तस्वीर साझा करते हुए ताहिरा ने आयुष्मान के लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। ताहिरा कश्यप ने लिखा, 'प्रिय साथी। हमेशा आपके साथ हूं। दुनिया के सबसे शानदार इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। माय पर्सनल सनशाइन! आप मुझे हमेशा प्रेरित करते हो। कमाल इंसान हो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)

Wife Tahira Kashyap wishes birthday to Ayushmann Khurrana with special note says Kamaal insaan ho
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram

ताहिरा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। कमेंट बॉक्स में यूजर्स और सेलेब्स दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं और साथ ही आयुष्मान को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। पत्नी के इस खास पोस्ट पर आयुष्मान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'आप सबसे शानदार इंसान हो।' इसके अलावा यूजर्स के भी खूब कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या बेहतरीन इंसान हो आप।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी कमाल है।' बता दें कि आयुष्मान खुराना ने अपनी दोस्त ताहिरा कश्यप से 2011 में शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 11 साल तक डेट किया था। कॉलेज में दोनों की मुलाकात हुई थी। ताहिरा के पिता आयुष्मान को बहुत पसंद करते थे। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने खुलासा किया था कि ताहिरा के पिता ने तो यहां तक कहा था कि 'ये लड़का तो तुम्हें बहुत खुश रखेगा'।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed