फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Laundering Case: EOW के दफ्तर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, दिल्ली पुलिस मांगेगी इन सवालों के जवाब

Wed, 14 Sep 2022 11:46 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 14 Sep 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar money Laundering case Jacqueline Fernandez Pinky Irani Interrogation in EOW office Delhi
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली पुलिस के दफ्तर पहुंच गई हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ पिंकी ईरानी, जिन्होंने जैकलीन और सुकेश की मुलाकात करवाई थी, भी ईओडब्ल्यू के ऑफिस पहुंच गई हैं। आज यानी बुधवार को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में दोनों को घेरने के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। 


 

Sukesh Chandrashekhar money Laundering case Jacqueline Fernandez Pinky Irani Interrogation in EOW office Delhi
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश से संबंधित सवालों के मांगे जाएंगे जवाब
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया कि जैकलीन से पूछे जाने वाले सवालों की एक सूची तैयार की गई है। यह सभी सवाल सुकेश के साथ उनके संबंधों और उनसे मिले उपहारों पर आधारित हैं। इतना ही नहीं, सवाल-जवाब के दौरान यह भी पूछा जाएगा कि उन्होंने कितनी बार कॉनमैन सुकेश से मुलाकात की है या फोन पर संपर्क किया है। 

Sukesh Chandrashekhar money Laundering case Jacqueline Fernandez Pinky Irani Interrogation in EOW office Delhi
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है पिंकी ईरानी, ईओडब्ल्यू ने क्यों किया तलब?
सुकेश और जैकलीन के बीच की कड़ी हैं पिंकी ईरानी, उन्होंने ने जैकलीन फर्नांडीज से संपर्क करने में सुकेश की मदद की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध शाखा, मामले में और स्पष्टता लाने के लिए पिंकी और जैकलीन काे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar money Laundering case Jacqueline Fernandez Pinky Irani Interrogation in EOW office Delhi
नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

अधिकारी आज पूछताछ में यह भी पता लगाने को कोशिश करेंगी कि क्या मामले में शामिल दोनों अभिनेत्रियां - नोरा और जैकलीन, एक दूसरे को मिले उपहारों के बारे में जानती थीं? बता दें कि सितंबर-अक्टूबर 2021 में, प्रवर्तन एजेंसी के सामने नोरा फतेही ने अपने बयान दर्ज कराए थे, जहां अभिनेत्री ने कथित ठग सुकेश और उसकी पत्नी लीना से उपहार लेने की बात स्वीकार की थी।

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar money Laundering case Jacqueline Fernandez Pinky Irani Interrogation in EOW office Delhi
जैकलीन और सुकेश - फोटो : social media

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी चार्जशीट में आरोपी नामित किया है। एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि अभिनेत्री जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में शामिल होने के बारे में पता था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए उसके साथ वित्तीय लेनदेन किया। बता दें कि इससे पहले जैकलीन ने 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को अपने बयान दर्ज कराते हुए यह बात स्वीकार की थी कि उन्होंने सुकेश से कई महंगे उपहार लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed