फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र', क्या दूसरे हफ्ते इन फिल्मों को दे पाएगी मात

Wed, 21 Sep 2022 10:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 21 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One shiva will be able to beat KGF 2 Bhool Bhulaiyaa 2 in terms of earnings in the second week
केजीएफ चैप्टर 2, ब्रह्मास्त्र, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' धमाल मचा रही है। ओपनिंग डे से ही शानदार शुरुआत कर फिल्म पहले वीकएंड में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। वहीं, अब फिल्म की रिलीज को दो हफ्ते होने जा रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी बढ़िया कमाई जारी है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो दुनिया भर में इसने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। 'ब्रह्मास्त्र' ने 12वें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे, तो 13वें दिन सिर्फ 3.40 करोड़ का कारोबार हुआ है। ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन 227.30 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। अब देखना होगा कि क्या  'ब्रह्मास्त्र' को वीकएंड का फायदा मिलता है और यह दूसरे हफ्ते में शानदार कलेक्शन करती है। तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि दूसरे हफ्ते के कलेक्शन में इस साल आई बड़ी फिल्मों का कैसा हाल रहा।

Brahmastra Part One shiva will be able to beat KGF 2 Bhool Bhulaiyaa 2 in terms of earnings in the second week
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आरआरआर
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'आरआरआर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 20.07 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म पहले वीकएंड में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई और पहले हफ्ते इसने 132.59 करोड़ कमाए। वहीं, हिंदी में 'आरआरआर' ने दूसरे हफ्ते में 76 करोड़ रुपये की नेट कमाई और फिल्म 208.59 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल हुई थी।

Brahmastra Part One shiva will be able to beat KGF 2 Bhool Bhulaiyaa 2 in terms of earnings in the second week
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केजीएफ चैप्टर 2
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 'केजीएफ 2' हिंदी में सबसे तेज 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन वाली फिल्म बन गई थी। 53.95 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत कर यश स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, फिल्म ने पहले हफ्ते में 268.63 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे हफ्ते में यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 348.81 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One shiva will be able to beat KGF 2 Bhool Bhulaiyaa 2 in terms of earnings in the second week
भूल भुलैया 2 - फोटो : social media

भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'भूल भुलैया 2' इस साल आई बॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया है। यह फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 14.11 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। इसके बाद पहले वीक में फिल्म 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई और 92.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 141.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
Brahmastra Part One shiva will be able to beat KGF 2 Bhool Bhulaiyaa 2 in terms of earnings in the second week
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी को दिखाती इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी, लेकिन लोगों की ओर से मिले बढ़िया रिस्पांस से फिल्म को फायदा हुआ। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले हफ्ते में ही फिल्म 97.30 करोड़ रुपये कमाने में सफल हो गई। दूसरे हफ्ते में फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई और 207.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed