फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Career: आलिया के करियर की सबसे बड़ी मूवी बनी ब्रह्मास्त्र, नौ फिल्मों की लागत के बराबर है इसका बजट

Fri, 02 Sep 2022 05:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 02 Sep 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra The Costliest Bollywood Film of Alia Bhatt Career Till Date See the list of Budget and Collection
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अगले सप्ताह सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें कि यह फिल्म आलिया भट्ट के करियर की बेहद खास फिल्म है। ऐसा क्यों? आइए समझाते हैं। दरअसल, आज से आठ साल पहले शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और फिल्म के रिलीज होते-होते दोनों शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, यह फिल्म आलिया के करियर की सबसे महंगी फिल्म भी है। जी हां, 10 साल पहले 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट अब तक कुल 12 फिल्में कर चुकी हैं। लेकिन, इन सभी फिल्मों के बजट की तुलना में 'ब्रह्मास्त्र' का बजट बहुत ज्यादा है।  

Brahmastra The Costliest Bollywood Film of Alia Bhatt Career Till Date See the list of Budget and Collection
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कितना है ब्रह्मास्त्र का बजट?
'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन के अलावा शाहरुख खान का भी कैमियो है। यह न सिर्फ एक बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म है, बल्कि इसके विजुएल इफेक्ट्स पर भी मोटा पैसा खर्च किया गया है। यही कारण है कि इस फिल्म का बजट काफी बढ़ गया है। अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बजट आलिया के करियर की नौ फिल्मों की लागत के बराबर है।

Brahmastra The Costliest Bollywood Film of Alia Bhatt Career Till Date See the list of Budget and Collection
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐसे समझिए पूरा गणित
आलिया ने अपने करियर में कुल 12 हिंदी फिल्में की हैं। इसमें यदि हम तीन बिग बजट फिल्में- गंगूबाई काठियावाड़ी, कलंक और शानदार को हटा दें तो बची हुई नौ फिल्मों का कुल बजट तकरीबन 420 करोड़ रुपये होगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बजट करीब 410 करोड़ रुपये है। यानी आलिया के करियर की नौ फिल्मों के बजट को मिलाकर केवल एक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra The Costliest Bollywood Film of Alia Bhatt Career Till Date See the list of Budget and Collection
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा रहा आलिया की पिछली फिल्मों का बजट और कलेक्शन

फिल्म बजट कलेक्शन
गंगूबाई काठियावाड़ी 180 करोड़ 211.5 करोड़
कलंक 150 करोड़ 146. 80 करोड़
गल्ली बॉय 60 करोड़ 235.70 करोड़
राजी 37 करोड़ 195 करोड़
बद्रिनाथ की दुल्हनिया 44 करोड़ 201 करोड़
डियर जिंदगी 30 करोड़ 136.12 करोड़
उड़ता पंजाब 47 करोड़ 97.05 करोड़
कपूर एंड संस 35 करोड़ 143.40 करोड़
शानदार 69 करोड़ 73.30 करोड़
हम्टी शर्मा की दुल्हनिया 33 करोड़ 119.60 करोड़
टू स्टेट्स 50 करोड़ 173.10 करोड़
हाईवे 25 करोड़ 52.44 करोड़
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 59 करोड़ 96 करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed