फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: दर्शकों के बीच रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' का जबरदस्त क्रेज, सिनेमाघरों में सुबह छह बजे से शुरू हुए शो

Sat, 10 Sep 2022 02:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Sep 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra: Theatres open early morning and late night shows of Ranbir Kapoor Alia Bhatt movie
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ग्लोबल स्तर पर 75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, भारत में फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कोविड महामारी की दस्तक के बाद यह किसी भी हिंदी फिल्म का सर्वाधिक आंकड़ा कहा जा रहा है। सिनेमाघरों में शो हाउसफुल हैं। दर्शकों की डिमांड को देखते हुए कई प्रमुख शहरों में सुबह जल्दी के शो शुरू किए गए हैं और देर रात तक शो दिखाए जा रहे हैं।

Brahmastra: Theatres open early morning and late night shows of Ranbir Kapoor Alia Bhatt movie
'ब्रह्मास्त्रा' में शाहरुख खान - फोटो : social media

आईमैक्स वर्जन का अधिक क्रेज!
सोशल मीडिया पर सक्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिसके मुताबिक दिल्ली में फिल्म के शो सुबह 6 बजे शुरू होने की बात कही गई है और देर रात तक शो चल रहे हैं। यह शो आईमैक्स वर्जन में चलाए जा रहे हैं। वहीं, मुंबई व अन्य प्रमुख शहरों में भी सवेरे जल्दी और देर रात तक के शो चलाए जा रहे हैं। अधिकांश शो आईमैक्स और 3डी में चलाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईमैक्स वर्जन के कई शो शुक्रवार को हाउसपुल रहे। वहीं, अधिकांश सिनेमाघरों में रविवार के लिए शो पहले ही बुक हो चुके हैं। इतना ही नहीं, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने शो बढ़ाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नए शो का मतलब है कि कुछ स्क्रीन्स पर फिल्म करीब 21 घंटे चलेगी। सुबह छह बजे से शुरू होकर अगली सुबह 3 बजे तक फिल्म के बैक टू बैक सात शो चलेंगे। 

Brahmastra: Theatres open early morning and late night shows of Ranbir Kapoor Alia Bhatt movie
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीकेंड के बाद घटेंगे शो?
हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि यह उपाय फिलहाल के लिए है और संभव है कि सिर्फ वीकेंड तक ही चले। वह भी सिर्फ आईमैक्स और 3डी के लिए है, जिनके शो 2डी की तुलना में काफी कम हैं। 3डी और वीएफएक्स की शुरुआती तारीफों के बाद कई लोग फिल्म को आईमैक्स और 3डी में देखना चाहेंगे, यही वजह है कि इसकी भारी मांग है। मगर वीकेंड के बाद इनमें कमी आ सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि सोमवार को भी फिल्म के शो की मांग इसी तरह रहती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra: Theatres open early morning and late night shows of Ranbir Kapoor Alia Bhatt movie
brahmastra

अच्छा रहा ओपनिंग डे का कलेक्शन
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुई है। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिल्म ने ओपनिंड डे में 35 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed