फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Collection: रणबीर ने दी प्रभास को पटखनी, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा बाहुबली की कमाई का रिकॉर्ड

Sat, 10 Sep 2022 02:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 10 Sep 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra WorldWide Box Office Collection Day 1 Broke Baahubali The Beginning Record on its opening day
ब्रह्मास्त्र और बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' का जादू न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी चल पड़ा है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म ने भारत में तो ताबड़तोड़ कमाई की ही है, साथ ही में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिल्म का क्रेज इस कदर छाया हुआ है कि इसने दुनियाभर में कमाई के मामले में बाहुबली: पार्ट 1 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक रणबीर कपूर ने प्रभास को पछाड़ दिया है। 

Brahmastra WorldWide Box Office Collection Day 1 Broke Baahubali The Beginning Record on its opening day
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्ल्डवाइड कितनी हुई ब्रह्मास्त्र की कमाई?
रणबीर-आलिया की फिल्म ने एक तरफ जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक वर्ल्डवाइड 8,913 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। बता दें कि यह फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। 

Brahmastra WorldWide Box Office Collection Day 1 Broke Baahubali The Beginning Record on its opening day
बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली ने बनाया था यह रिकॉर्ड
वहीं, प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली' की बात करें तो इस फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 73 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यदि कुल कलेक्शन की बात करें तो प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra WorldWide Box Office Collection Day 1 Broke Baahubali The Beginning Record on its opening day
ब्रह्मास्त्र और बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखिए दोनों फिल्मों की कमाई का डेटा
फिल्म बाहुबली ब्रह्मास्त्र
भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 37.1 करोड़ रुपये 36 करोड़ रुपये
वर्ल्ड वाइड ओपनिंग डे कलेक्शन 73 करोड़ रुपये 75 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed