पिछले दिनों पूरे देश में चारों तरफ गणेश उत्सव की धूम देखी जा रही थी। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक हर कोई बस गणेश उत्सव का आनंद ले रहा था। लेकिन, गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर-घर में पधारे गणपति बप्पा का घर से जाने का समय जैसे-जैसे पास आया वैसे-वैसे ही सभी उनके विसर्जन की तैयारियों में जुट गए। सभी लोग बप्पा के आगे सिर झुकाए उनकी सेवा कर उनसे यही प्रार्थना कर रहे थे कि वह अगले बरस जल्दी आएं। ऐसे में बीते दिन गणपति गणेश का विसर्जन पूरी धूम-धाम से किया गया। इस खास मौके पर सोशल मीडिया के कई स्टार्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें से एक हैं 'फोन भूत' में नजर आने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी। सामने आए वीडियो में अभिनेता बप्पा की आखिरी आरती करते दिख रहे हैं।
Siddhant Chaturvedi: सिद्धांत ने विघ्नहर्ता को धूमधाम से दी विदाई, 'लॉलीपॉप लागेलू' पर झूमकर नाचे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिद्धांत चतुर्वेदी का सोशल मीडिया पर एक अनोखा अंदाज देखने को मिला है। दरअसल, हाल ही में सिद्धांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेता गणेश विसर्जन के मौके पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में सिद्धांत विघ्नहर्ता गणेश की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद ही सिद्धांत शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के गानों पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। अब गणेश विसर्जन का मौका हो और डांस न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
गणेश विसजर्न के खास मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सिद्धांत ने लिखा, 'गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ स्वस्थाने परमेश्वर। मम पूजा गृहीत्मेवां पुनरागमनाय च॥ गणपति बप्पा मोरया।' बॉलीवुड सॉन्ग्स पर थिरकने के साथ ही सिद्धांत ने भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर भी खूब डांस किया। आरती, डांस करने के बाद वह ढोल-ताशे और गाजे-बाजे के साथ बप्पा का विसर्जन करते भी नजर आए। उनका यह मस्ती भरा अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अभिनेता के प्रशंसक लगातार उनकी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
सिद्धांत के वीडियो पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई उनके डांस को प्यारा बता रहा है, तो कोई उनके बहु प्रतिभावान बता रहा है। एक ने कमेंट कर लिखा, 'एक आदमी जो दोनों चीजें कर सकता है।' दूसरे ने लिखा, 'खतरनाक डांस।' वहीं एक अन्य ने उनके डांस को मस्त बताते हुए लिखा, 'मस्ता।' आपको बता दें कि इन दिनों सिद्धांत 'कॉफी विद करण' में अपने और नव्या नवेली नंदा के रिश्ते को लेकर खुलासा करने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता ने साफ कर दिया है कि वह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या को डेट नहीं कर रहे हैं। वह पूरी तरह से सिंगल है।