फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Collection: ब्रह्मास्त्र ने तोड़ा धूम 3 का यह रिकॉर्ड, राजामौली-जूनियर एनटीआर के साथ से पार लगी नैया

Sat, 10 Sep 2022 01:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 10 Sep 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra box office collection day 1: Ranbir Kapoor film breaks Dhoom 3 record in Telugu
रणबीर कपूर-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। केवल हिंदी बेल्ट में ही नहीं फिल्म ने आंध्र प्रदेश / तेलंगाना जैसे तेलुगू राज्यों में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। जी हां, शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए ऐसा लग रहा जैसे फिल्म के प्रमोशन के दौरान एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर की मौजूदगी ने 'ब्रह्मास्त्र' की नैया को पार लगा दिया है। आलम ऐसा की इस फिल्म ने आते साथ ही बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' का नौ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Brahmastra box office collection day 1: Ranbir Kapoor film breaks Dhoom 3 record in Telugu
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोनों फिल्मों ने की इतनी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अयान मुखर्जी की फिल्म के तेलुगू संस्करण ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे तेलुगू भाषी राज्यों में ताबड़तोड़ कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' की बात करें तो इस हिंदी फिल्म ने तेलुगू राज्यों में तकरीबन दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Brahmastra box office collection day 1: Ranbir Kapoor film breaks Dhoom 3 record in Telugu
धूम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

धूम 3 का यह रिकॉर्ड तोड़ने से चूके रणबीर
वहीं कुल कलेक्शन की बात करें तो रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यूं तो यह कलेक्शन इस साल रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन से कहीं ज्यादा लेकिन बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के मुकाबले काफी कम है। यदि हम धूम 3 का ही उदाहरण लें तो आमिर खान की इस फिल्म ने अपने पहले दिन 36.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यानी ओपनिंग डे के मामले में रणबीर, आमिर खान को पछाड़ नहीं पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra box office collection day 1: Ranbir Kapoor film breaks Dhoom 3 record in Telugu
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दोनों फिल्मों ने की थी इतनी कमाई 
फिल्म धूम 3 ब्रह्मास्त्र
तेलुगू 2.00 करोड़ रुपये 4 करोड़ रुपये
हिंदी 33.42 करोड़ रुपये 32 करोड़ रुपये
कुल 36.22 करोड़ रुपये 36 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed