फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neena Gupta: ‘बिग बी के साथ काम करने का कभी ख्याल ही नहीं आया, अब मौका मिला तो समझ नहीं आता कि क्या कहूं..!’

Sat, 10 Sep 2022 12:52 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 10 Sep 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
Goodbye Starring actress Neena Gupta says Never thought of working with Amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता - फोटो : Social Media

अपने चालीस साल के फिल्मी करियर में नीना गुप्ता पहली बार बॉलीवुड के महानायक रहे अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' में स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इस फिल्म में नीना गुप्ता ने अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया है। नीना गुप्ता ने कभी सोचा ही नहीं था कि एक दिन उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिलेगा। अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनके लिए एक सपने जैसा रहा।

Goodbye Starring actress Neena Gupta says Never thought of working with Amitabh bachchan
नीना गुप्ता - फोटो : social media

मां से खूब मार पड़ती थी 
फिल्म 'गुडबाय' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि नीना गुप्ता की मौत के बाद अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के बीच बहस हो जाती है। जेनरेशन गैप के चलते इस तरह की बहस मां बाप और बच्चों के बीच अक्सर देखने को मिलती है। नीना गुप्ता कहती हैं, 'हमारे जमाने में तो मां बाप के सामने बोलती बंद हो जाती थी। अगर कुछ अपने मन की करते थे तो सीधे थप्पड़ पड़ते थे। जब वह स्कूल में पढ़ती थी तो बालों में तेल लगाकर स्कूल जाना जरूरी होता था। लेकिन उन्हीं दिनों लड़कियों के तेल नहीं लगाने का ट्रेंड शुरू कर दिया, इसके चलते मां के हाथों खूब पिटाई होती थी।'

Goodbye Starring actress Neena Gupta says Never thought of working with Amitabh bachchan
नीना गुप्ता-मसाबा - फोटो : Instagram

बेटी से शेयर किया बचपन का किस्सा
नीना गुप्ता अपनी बेटी मसाबा से बहुत प्यार करती हैं और उससे हर बात शेयर करती रहती हैं। वह कहती हैं, 'मैं अपनी बेटी से कहती हूं कि तुम्हारी मां यानि कि मैं, अपनी मां जैसी बिल्कुल भी नहीं हूं। हमारी तो छोटे छोटे बात को लेकर पिटाई हो जाती थी। लेकिन उस पिटाई में भी एक प्यार और अपनापन था। आज लोग काम के पीछे भागदौड़ में इतने व्यस्त है कि अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Goodbye Starring actress Neena Gupta says Never thought of working with Amitabh bachchan
गुडबाय फिल्म - फोटो : social media

परिवार के साथ मिलती है खुशी 
नीना गुप्ता कहती हैं, 'आप कितने भी फेमस हो जाओ, अगर पारिवारिक सुख नहीं है तो सफलता की खुशी कोई मायने नहीं रखती। पहले जब मैं अकेली रहती थी, तब घर पर आने का मन नहीं करता था। आउटडोर शूटिंग पर चली जाती थी, लेकिन अब सोचती हूं कि कितनी जल्दी घर पर पहुंच जाऊं। अब तो आउटडोर शूटिंग पर जाने का मन ही नहीं करता है। मेरी कोशिश यही रहती है कि मुंबई में ही शूटिंग करूं ताकि पैकअप के बाद जल्दी से घर पहुंच सकूं।'

विज्ञापन
Goodbye Starring actress Neena Gupta says Never thought of working with Amitabh bachchan
नीना गुप्ता, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

बिग बी के साथ काम करने का ख्याल
नीना गुप्ता से जब यह पूछा गया कि आपको अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए 40 साल तक इंतजार करना पड़ा। नीना गुप्ता कहती हैं, 'मुझे अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का इंतजार था गी नहीं। इंतजार तो उस चीज का होता है। जब हमने उसके बारे में सोचा हो। मैंने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को मिलेगा। जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो उस समय छोटी मोटी भूमिकाएं निभाई थी। उस समय दूर दूर तक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बारे में नहीं सोचा था। अब मौका मिल गया है तो समझ नहीं आता कि इसके बारे में क्या कहूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed