{"_id":"58c232e04f1c1b5e3ddc6a4e","slug":"cancer-survivor-manisha-koirala-wants-alia-bhatt-or-kangana-ranaut-in-her-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत के मुंह से बचकर निकली ये हीरोइन, अब चाहती है उस पर बने फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मौत के मुंह से बचकर निकली ये हीरोइन, अब चाहती है उस पर बने फिल्म
Sat, 11 Mar 2017 07:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Sat, 11 Mar 2017 07:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ चुकी एक्ट्रेस मनीषा कोईराला लंबे अरसे बाद फिल्मी परदे पर वापसी कर रही हैं। मनीषा एक्टर संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में उनकी मां नर्गिस दत्त का किरदार निभाएंगी, जिनकी कैंसर के चलते मौत हो गई थी।
2 of 5
जहां मनीषा इस फिल्म के जरिए एक बार फिर अपने उस दौर को जीने वाली हैं जब वो कैंसर से जूझ रहीं थीं, वहीं वो चाहती हैं कि उनकी जिंदगी पर भी एक फिल्म बनें और करियर से लेकर कैंसर से लड़ाई को दिखाया जाए।
3 of 5
मनीषा कहती हैं कि जब भी कभी उन पर फिल्म बनेगी तो वो चाहेंगी कि फिल्म में उनका किरदार या तो आलिया भट्ट निभाएं या फिर कंगना रनौत।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी इस इच्छा के बारे में बताते हुए कंगना ने कहा कि वो भी चाहती हैं कि उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बने, लेकिन ये फिल्म कम से कम बीस साल बाद बनें और इसमें आलिया या फिर कंगना उनका किरदार निभाएं। मनीषा के मुताबिक, आलिया ना सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि एक अच्छी हीरोइन भी हैं वहीं कंगना भी काफी बोल्ड और टेलेंटेड हीरोइन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : Manisha Koirala/Instagram
मनीषा इस बायोपिक को लेकर काफी उत्साहित हैं लेकिन मानती हैं कि इसमें काम करने की वजह से एक बार फिर वो वही सब महसूस करने को मजबूर हैं जो उन्होंने असल जिंदगी में कैंसर से लड़ाई लड़ते वक्त किया था। उनके लिए ये अहसास बिल्कुल मौत के मुंह में से बाहर आ जाने के समान है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : Manisha Koirala/Instagram
संजय दत्त पर बन रही बायोपिक की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में हैं तो परेश रावल उनके पिता सुनील दत्त का रोल निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में अनुष्का शर्मा भी खास रोल में होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।