मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश की गई। अब ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है। अभिनेता साहिल खान सहित तीन लोगों के खिलाफ मनोज पाटिल को कथित रूप से उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी,जिसके बाद उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या की कोशिश से पहले उन्होंने फिल्म अभिनेता साहिल खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज की हालात स्थिर है, वो खतरे से बाहर हैं।
मुंबई: साहिल खान सहित तीन लोगों पर दर्ज हुआ मामला, मनोज पाटिल को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिल ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
स्टाइल अभिनेता साहिल खान ने बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल के आत्महत्या की कोशिश के मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। साहिल खान ने अपने एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले में अपना पक्ष रखा है और कहा कि उन्होंने केवल पीड़ित की मदद की है और इसके बावजूद पाटिल सिर्फ उनका नाम ले रहे हैं। जबकि फौजदार मामले का कोई जिक्र ही नहीं है।
#Maharashtra | Case has been registered against actor Sahil Khan and three others for allegedly instigating actor Manoj Patil to attempt suicide: Mumbai Police
— ANI (@ANI) September 17, 2021
Patil is currently undergoing treatment at a hospital in Mumbai
साहिल ने अपने एक साक्षात्कार में कहा, मैं सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए राज फौजदार नाम के एक लड़के से मिला था। वह दिल्ली का रहने वाला है। उसने एक वीडियो बनाया था कि मनोज पाटिल ने उससे 2 लाख रुपये लिए और उसे एक्सपायर्ड स्टेरॉयड बेचा। इसके बाद उसे दिल और त्वचा की समस्याएं पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि फौजदार के पास वित्तीय लेनदेन के सभी बिल और रसीदें हैं। फौजदार इस मामले में सोशल मीडिया का समर्थन चाहते थे और इसीलिए मैंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो शेयर कर दूसरों से उनका समर्थन करने की अपील की थी।
साहिल ने कहा, मैंने कहा था कि स्टेरॉयड रैकेट बंद होना चाहिए। फौजदार का कहना था कि मनोज पाटिल उसका पैसा नहीं लौटा रहा है। फौजदार ने पैसे की व्यवस्था के लिए अपनी मोटरसाइकिल तक बेच दी थी। उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी है कि पाटिल ने अपने सुसाइड नोट में राज का नाम नहीं लिया और न ही इस पूरे प्रकरण का जिक्र किया।
साहिल ने कहा, मैंने सिर्फ उस लड़के का समर्थन किया है और स्टेरॉयड बेचने के खिलाफ खड़ा हुआ हूं। क्योंकि, यह हमारे देश में एक अपराध है। अगर वह लड़का एक्सपायर्ड स्टेरॉयड का सेवन करने के बाद मर गया होता तो क्या होता? उन्होंने कहा कि यह एक सांप्रदायिक कोण के साथ प्रचार स्टंट हो सकता है। इस मामले में मेरा कोई सीधा संबंध नहीं है।