सब्सक्राइब करें

आदित्य पंचोली पर केस दर्ज और हादसे में बचीं प्रियंका चोपड़ा सहित ये है मनोरंजन की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 28 Jun 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
case registered on Aditya Pancholi and nick jonas save priyanka chopra top entertainment news
Aditya Pancholi, Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि ये केस किसने दर्ज कराया है। बता दें आदित्य पंचोली पहले भी विवादों में बने रहे हैं। आदित्य पंचोली पिछले कुछ दिनों से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मानहानि के केस दर्ज कराने को लेकर चर्चा में थे। मामले में मुंबई की एक अदालत ने कंगना और उनकी बहन को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं।



पढ़ें: आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Trending Videos
case registered on Aditya Pancholi and nick jonas save priyanka chopra top entertainment news
दबंग 3 - फोटो : Poster

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं दूसरी ओर सलमान खान की चर्चित फिल्म सीरीज दंबग का तीसरा सीक्वल 'दबंग 3' काफी समय से सुर्खियों में है। हाल ही में सलमान खान ने इंदौर में 'दबंग 3' की शूटिंग भी की। वहीं अब सलमान खान ने इस फिल्म के अहम किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

पढ़ें: विनोद खन्ना के बाद ये एक्टर बनेंगे दबंग 3 में 'चुलबुल पांडे' के पिता, सबूत बना सलमान का ये वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
case registered on Aditya Pancholi and nick jonas save priyanka chopra top entertainment news
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media

शिल्पा शेट्टी ने सालों से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। शिल्पा छोटे पर्दे पर तो अक्सर नजर आती हैं लेकिन बड़े पर्दे से उनकी मौजूदगी गायब है। हाल में शिल्पा शेट्टी ने इस बात का इशारा किया कि वह 11 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। उनके पास अभी कई फिल्मों को स्क्रिप्ट है।

पढ़ें: 11 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करेंगी शिल्पा शेट्टी, इस तरह कर रही हैं तैयारी

case registered on Aditya Pancholi and nick jonas save priyanka chopra top entertainment news
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दबंग सलमान खान बॉलीवुड पर राज करते हैं। दर्शक भाईजान और उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। बीते दिनों रिलीज हुई सलमान की फिल्म भारत 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों के साथ क्रिटिक ने भी सराहा। लेकिन इस बीच सलमान खान का एक बयान सामने आया है। सलमान ने कहा कि अगर क्रिटिक्स उनकी फिल्म की तारीफ करते हैं तो वह डर जाते हैं।

पढ़ें: सलमान खान इस वजह से खुद को मानते हैं खराब एक्टर, बोले- डर जाता हूं

विज्ञापन
case registered on Aditya Pancholi and nick jonas save priyanka chopra top entertainment news
priyanka chopra - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ पेरिस में हैं । दरअसल, प्रियंका के ससुराल में जेठ की दूसरी शादी होने जा रही है । प्रियंका के जेठ जो जोनस अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ दोबारा शादी करने जा रहे हैं । इसके लिए पूरा परिवार कई दिनों से पेरिस में है। हाल ही प्रियंका चोपड़ा एक हादसे का शिकार होते हुए बचीं।

पढ़ें: हादसे का शिकार होने से बचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने पत्नी को संभाला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed