साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में श्री रेड्डी के बाद एक के बाद एक करके कास्टिंग काउच की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस श्री रेड्डी और कैरेक्टर आर्टिस्ट सुनीता के बाद अब एक और एक्ट्रेस संध्या नायडू ने डायरेक्टर की शर्मनाक डिमांड का खुलासा कर सनसनी मचा दी है। बता दें कि संध्या पिछले 10 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
श्री रेड्डी और सुनीता के बाद एक और एक्ट्रेस ने खोली डायरेक्टर की पोल, शर्मनाक थी डिमांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के स्थानीय क्लब में हुई वुमंस मीट में संध्या नायडू ने बताया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन हर एक्ट्रेस इस तरह की शर्मनाक डिमांड का शिकार होती हैं। कास्टिंग डायरेक्टर की पोल खोलते हुए संध्या ने बताया कि उन्हें फिल्मों में वरिष्ठ किरदार ही मिलते थे। चाहे वह आंटी का हो या मां का। डायरेक्टर सुबह शूटिंग स्पॉट पर तो मुझे 'अम्मा' कहकर बुलाते हैं लेकिन रात में शर्मनाक डिमांड रखते थे। साथ में ये भी दवाब डालते थे कि अगर वे आपको रोल दिलाएंगे तो इसमें उन्हें क्या मिलेगा?
गौरतलब है कि बीते दिन कैरेक्टर आर्टिस्ट सुनीता ने खुलासा किया था कि जाने माने फिल्म क्रिटिक कैथी महेश ने उनका रेप करने की कोशिश की थी। एक टीवी शो पर कास्टिंग काउच पर चल रही बहस के दौरान सुनीता ने बताया, 'कुछ साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी पहचान महेश से हुई। हम सिर्फ फेसबुक दोस्त हुआ करते थे। जब मैंने महेश को 'बिग बॉस'(तेलुगु) में देखा तो मैं हैरान रह गई। उसके एलिमिनेशन के बाद मैंने उसे फोन किया और कहा कि शो में उनका परफ़ॉर्मेंस काफी अच्छा था।
सुनीता ने आगे कहा, महेश ने मुझे अपने घर पर बुलाया। जब मैं उनके घर पहुंची तो उसने कहा अगर वह कमिटमेंट करता है तो मेरा जवाब क्या होगा? जब मैंने इनकार कर दिया तो उसने दरवाजा बंद कर मुझे पीटा और रेप करने की कोशिश की। उसने मुझे 500 रुपए देने की पेशकश भी की। मेरे पास महेश के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले तेलुगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी उस वक्त सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम न मिलने की वजह से प्रोटेस्ट किया था और इस प्रोटेस्ट के चलते वह टॉपलेस हो गईं थीं। उसके बाद श्री ने कई बड़े नामों का खुलासा करते हुए यौन शोषण का आरोप लगाया था। तभी से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मामला गरमा गया है।