{"_id":"6188c7c8f0f38b614a0664d5","slug":"cbi-approaches-google-fb-headquarters-to-retrieve-deleted-chats-mails-in-sushant-singh-rajput-death-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Death Case: CBI ने सुशांत के डिलीट ईमेल और चैट के लिए फेसबुक-गूगल से मांगी मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput Death Case: CBI ने सुशांत के डिलीट ईमेल और चैट के लिए फेसबुक-गूगल से मांगी मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच के आधार पर मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। हालांकि दवाब बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस की जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई तक पहुंची। एक साल बाद भी सुशांत मामले की जांच अभी जारी है। इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि सीबीआई ने अभिनेता के ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स से डिलीट किए जा चुके डेटा को वापस पाने के लिए औपचारिक तौर पर अमेरिका से मदद मांगी है।
2 of 4
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
भारत और अमेरिका के बीच एमएलएटी है जिसके तहत दोनों पक्ष घरेलू मामलों की जांच में जानकारी मांग सकते हैं। सीबीआई यह जांच करना चाहती है कि क्या ऐसा कभी कुछ हुआ था जिसका नाता सुशांत की मौत से हो। सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शुरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
3 of 4
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीबीआई इस केस की लगातार जांच कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर आज भी फैंस सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाते हैं। दरअसल एक सफल अभिनेता की इस तरह से मौत होना फैंस को रास नहीं आ रहा। सुशांस केस में कई बार फैंस साजिश का अंदेशा जता चुके हैं। वहीं दिशा सालियान की आत्महत्या को भी सुशांत मामले से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
मुंबई पुलिस ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत अवसाद से पीड़ित थे। सुशांत के घर से डिप्रेशन की दवाईयां मिली थी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने थ्योरी बनाई कि सुशांत ने अवसाद की वजह से आत्महत्या की। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज कराया था और अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।