फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल को मिल गए नए नट्टू काका? वायरल हो रही इस शख्स की तस्वीर

Mon, 08 Nov 2021 12:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 08 Nov 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Tarak mehta ka ooltah chasmah is this new person going to play nattu kaka in show photo goes viral
नट्टू काका- जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिलता है। इस शो का हर एक किरदार प्रचलित है और लोग उनके बारे में सब कुछ जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं। हालांकि शो की कहानी में जिस तरह हंसी और गम के पल सामने आते रहते हैं वैसे ही इस शो के लोगों को असल में भी सुख दुख दोनों देखने पड़ते हैं। पिछले महीने ही शो में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम का निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा में उनके कई साथी कलाकार शामिल हुए थे और बहुत से कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। घनश्याम नायक के निधन के बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहे थे कि अब नट्टू काका का किरदार कौन निभाएगा। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि अब वही नट्टू काका का किरदार निभाएगा।




View this post on Instagram

A post shared by 𝐉𝐞𝐭𝐡𝐚𝐥𝐚𝐥 | 𝐓𝐌𝐊𝐎𝐂 | 𝐌𝐞𝐦𝐞™ (@jehtho)

Tarak mehta ka ooltah chasmah is this new person going to play nattu kaka in show photo goes viral
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक - फोटो : Social media

सोशल मीडिया पर एक फैन पेज द्वारा तस्वीर साझा की गई है जिसमें यह कहा जा रहा है कि तस्वीर में दिखने वाला शख्स ही नट्टू काका के रोल में नजर आएगा। फोटो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में उसी कुर्सी पर बैठा दिख रहा है जहां पर घनश्याम नायक बैठते थे। यह फैन क्लब इसी शख्स को अगला नट्टू काका बता रहा है।

Tarak mehta ka ooltah chasmah is this new person going to play nattu kaka in show photo goes viral
नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक - फोटो : Social media

हालांकि मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ फैंस भी इस पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कोई भी नट्टू काका की जगह नहीं ले सकता। वहीं कुछ हैरान हैं कि क्या वाकई में यही शख्स नट्टू काका बनने वाला है। फिलहाल मेकर्स ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tarak mehta ka ooltah chasmah is this new person going to play nattu kaka in show photo goes viral
नट्टू काका - फोटो : File Photo

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नट्टू काका बनकर लोगों का दिल जीतने वाले घनश्याम नायक का तीन अक्तूबर को निधन हो गया। वो 76 वर्ष के थे।अप्रैल के महीने में घनश्याम नायक के गले में कुछ स्पॉट्स पाए गए थे, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। घनश्याम नायक फैंस के बीच नट्टू काका के नाम से मशहूर थे। उनके निधन से तारक मेहता के फैंस को तो झटका लगा ही साथ ही टीवी इंडस्ट्री भी दुखी है। 

विज्ञापन
Tarak mehta ka ooltah chasmah is this new person going to play nattu kaka in show photo goes viral
घनश्याम नायक 'नट्टू काका'

घनश्याम नायक ने साल 1960 में आई फिल्म 'मासूम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद घनश्याम नायक ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'बेटा', 'आंखें', 'आंदोलन', 'बरसात' शामिल हैं। वह फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में भी नजर आए थे। हालांकि उन्हें असली सफलता शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed