सलमान खान की फैन फॉलोइंग के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। सलमान जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए लाखों फैंस की भीड़ जमा हो जाती है। हालांकि कई बार फैंस अपनी सीमा ही पार कर जाते हैं, लेकिन सलमान भी इन्हें सबक सिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सलमान ने अपने एक फैन का फोन छीन लिया था। अब विरल भियानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान एक ऐसे ही एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं।
Video: सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था फैन, सलमान खान ने चिढ़ते हुए कहा- 'नाचना बंद कर ना भाई', यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सलमान खान पैपराजी के लिए पोज दे रहे हैं। तभी बीच में एक फैन आता है और सलमान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। इस पर सलमान कहते हैं कि सामने फोटो क्लिक हो रहा है, लेकिन फैन अपनी ही धुन में मस्त रहता है। इसपर चिढ़ते हुए सलमान कहते हैं- नाचना बंद कर ना भाई...
सलमान खान का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस भी सलमान के इस रिएक्शन की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- अच्छा हुआ भाईजान ने इस बार फोन नहीं छीना। एक अन्य ने लिखा- सलमान भाई मन में सोच रहे होंगे, तू मुझे फुटपाथ पर मिल। एक अन्य ने लिखा- इतना घमंड ठीक नहीं है भाई जान।
इस दौरान सलमान खान सफेद टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए। इसके पहले भी सलमान खान कई बार फैंस की क्लास लगा चुके हैं। बावजूद इसके सलमान की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं होती है। सलमान की पॉपुलैरिटी का आलम कुछ ऐसा है कि फिल्म चाहे जैसी भी हो रिकॉर्ड जरूर बनाती है।
सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) को होस्ट कर रहे हैं और साथ ही 26 नवंबर को वह फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आएंगे। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।