{"_id":"6188b416e5393a270814d33b","slug":"divya-khosla-kumar-s-inspiring-journey-from-kabhi-yaadon-me-aau-to-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: 90s के सुपरहिट गानों में नजर आई इस हीरोइन का बदल गया इतना लुक, अब देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pics: 90s के सुपरहिट गानों में नजर आई इस हीरोइन का बदल गया इतना लुक, अब देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे
फाल्गुनी पाठक के गाने 'अय्यो रामा हाथ से ये दिल खो गया' गाने की वो खूबसूरत लड़की आपको याद है? वह लड़की अब एक मशहूर परिवार से ताल्लुक रखती है। और सालों से सुपरहिट गानों का निर्माण कर रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं दिव्या खोसला की, जो कि भूषण कुमार से शादी करने के बाद दिव्या खोसला कुमार के नाम से जानी जाती हैं। सुपरहिट सॉन्ग याद पिया की आने लगी से लाखों दिलों पर राज करने वाली दिव्या खोसला अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
2 of 5
दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : Instagram
27 नवंबर 1981 को दिव्या खोसला का दिल्ली में जन्म हुआ था। वो एक पंजाबी फैमिली में पली बढ़ी हैं। दिल्ली के ही एक कॉलेज से वो कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हैं। दिव्या को फाल्गुनी पाठक के अलावा और भी कई सुपरहिट एलबम में देखा गया। इस वक्त तक भूषण कुमार उन्हें जानते नहीं थे और दिव्या अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं।
3 of 5
दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : Instagram
इसके बाद दिव्या ने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने पहले सलमान खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम किया था फिर अब तुम्हारे हवाला वतन साथियो में काम किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और बॉबी देओल भी थे। इस फिल्म के दौरान ही भूषण कुमार और दिव्या की लव स्टोरी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्या कुमार खोसला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिव्या ने महज 21 साल की उम्र में भूषण से 13 फरवरी 2005 को जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर में शादी रचाई। शादी के बाद दिव्या ने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया। फिर उन्होंने यारियां से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : ANI
इसके बाद दिव्या ने कई फिल्में प्रोड्यूस की। वहीं एक बार फिर कुछ म्यूजिक वीडियो के बाद दिव्या दोबारा से फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। दिव्या अब बेहतरीन फिल्म निर्माता के रूप में जानी जाती है। दिव्या खोसला कुमार सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उनके लुक में पहले से काफी ज्यादा बदलाव आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।