फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिपोर्ट्स: गुलाबी रंग में रंगने वाले हैं राजकुमार और पत्रलेखा, इस खूबसूरत शहर में लेंगे सात फेरे

Mon, 08 Nov 2021 10:50 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 08 Nov 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
Rajkummar rao and patralekha soon to tie the knot in pink city jaipur says reports
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखा गया है कि जब वेडिंग सीजन शुरु होता है तो फिर एक के बाद एक शहनाई सुनाई देती है। साल 2018 में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शादी की थी। वहीं साल 2021 और 22 में भी कई शादियों की खबरें आ रही हैं। एक तरफ विक्की कौशल और कटरीना की शादी की खबरें हैं तो वहीं कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी जल्द ही शादी करने वाले हैं। इनमें से एक लव बर्ड्स राजकुमार और पत्रलेखा भी हैं जिनकी शादी की खबरें कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है।



इस शहर में शादी करने वाले हैं राजकुमार और पत्रलेखा

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार और पत्रलेखा नंवबर में ही शादी करने वाले हैं और 10, 11 और 12 को इनकी शादी का फंक्शन चलेगा। इसके साथ ही उनकी वेन्यू को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि राजकुमार और पत्रलेखा गुलाबी शहर यानि पिंक सिटी में शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार और पत्रलेखा जयपुर, राजस्थान में सात फेरे लेंगे।

Rajkummar rao and patralekha soon to tie the knot in pink city jaipur says reports
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के मुताबिक राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के कार्ड अभी भी बांटे जा रहे हैं। शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ साथ सिर्फ बेहद खास दोस्त ही इस शादी का हिस्सा होंगे। वह बेहद पारंपरिक तरीके से शादी करने वाले हैं।

Rajkummar rao and patralekha soon to tie the knot in pink city jaipur says reports
पत्रलेखा, राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार और पत्रलेखा ने फिल्म लव सेक्स और धोखा में काम किया था। एक इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा कि पत्रलेखा को लगा कि मैं फिल्म के किरदार जैसा असल जिंदगी में भी हूं। ऐसे में पत्रलेखा उनसे दूर रहती थीं और बात नहीं करती थीं लेकिन जब दोनों की बात शुरू हुईं तो फिर दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar rao and patralekha soon to tie the knot in pink city jaipur says reports
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : instagram/rajkummar_rao

पत्रलेखा और राजकुमार करीब 10 साल से रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने खुलकर एक दूसरे को प्यार जताया है। इसके साथ ही राजकुमार ने कहा कि पत्रलेखा से मिलने से पहले उन्होंने उनका एक विज्ञापन देखा था। राजकुमार ने सोचा कि यह कितनी प्यारी लड़की है। इससे तो शादी करनी चाहिए।

विज्ञापन
Rajkummar rao and patralekha soon to tie the knot in pink city jaipur says reports
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव और पत्रलेखा काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने प्यार की कहानी को खुले तौर पर बयां करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा के फैंस को लंबे वक्त से उनकी शादी का इंतजार है और यह उनके लिए खुशखबरी है कि उनके फेवरेट कपल अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed