फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: फिल्मों से पहले होटल में गाना गाती थीं ऊषा उत्थुप, लोग उड़ाते थे आवाज का मजाक

Mon, 08 Nov 2021 10:37 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 08 Nov 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Usha Uthup: A Journey from Night Club to Bollywood of Usha Uthup
ऊषा उत्थुप - फोटो : file photo

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पॉप सिंगिंग को अलग मुकाम तक ले जाने का श्रेय ऊषा उत्थुप को जाता है। अपनी दमदार आवाज की वजह से वह बाकि सिंगर्स से बिलकुल अलग पहचानी जाने लगी। उन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसे गाने दिए जिसपर लोग आज भी झूमकर नाचने को मजबूर हो जाते हैं। इसके साथ ही उनका लुक भी अक्सर चर्चा में रहा, उनकी कांजीवरम साड़ी, बड़ी गोल बिंदी के साथ बालों में फूलों का गजरा डाले ऊषा उत्थुप अलग ही पहचान बना चुकी हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ऊषा के लिए बॉलीवुड का सफर इतना आसान नहीं था, बल्कि वह नाइटक्लब में गाना गाकर गुजारा करती थीं। आज ऊषा उत्थुप के जन्मदिन (8 नवंबर 1947) के मौके पर जानिए कैसे वह नाइटक्लब से बॉलीवुड की पॉप सिंगिंग क्वीन बनीं।

Happy Birthday Usha Uthup: A Journey from Night Club to Bollywood of Usha Uthup
ऊषा उत्थुप - फोटो : file photo

नाइटक्लब से की शुरुआत
बात तब की है जब ऊषा उत्थुप 20 साल की थीं। उन्होंने साड़ी पहनकर चेन्नई के एक छोटे से नाइटक्लब में गाना शुरू किया। इसके बाद वह मुंबई और कलकत्ता के कई बड़े नाइटक्लब में गाना गाती थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने दिल्ली ओबेरॉय होटल में गाना शुरू किया, जहां से उनकी किस्मत बदल गई।

Happy Birthday Usha Uthup: A Journey from Night Club to Bollywood of Usha Uthup
ऊषा उत्थुप - फोटो : file photo

शशि कपूर ने दिया ऑफर
ओबेरॉय होटल में गाना गाने के दौरान शशि कपूर का ध्यान ऊषा उत्थुप की आवाज पर गया। वह उनकी आवाज से बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने ऊषा को अपने पास बुलाया और बॉलीवुड में गाना गाने का ऑफर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Usha Uthup: A Journey from Night Club to Bollywood of Usha Uthup
ऊषा उत्थुप - फोटो : file photo

अलग आवाज से मिली पहचान
ऊषा ने 1970 में आई 'बॉम्बे टॉकीज' फिल्म में अंग्रेजी में गाना गाया था। 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म में ऊषा को आशा भोसले के साथ 'दम मारो दम'में गाना गाया था। जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों में गाना गाने का मौका मिला। लेकिन जहां उन्हें एक ओर सफलता मिल रही थी, वहीं दूसरी ओर लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे थे। दरअसल, लोगों को उनकी आवाज के भारीपन की वजह से मर्दाना आवाज वाली महिला के रुप में पहचाना जाने लगा। हालांकि इन सब चीजों से अलग ऊषा ने सिर्फ अपने करियर पर ही ध्यान दिया।

विज्ञापन
Happy Birthday Usha Uthup: A Journey from Night Club to Bollywood of Usha Uthup
ऊषा उत्थुप - फोटो : file photo
ऊषा उत्थुप ने 'शालीमार', 'शान, वारदात','अरमान', 'डिस्को डांसर',  'प्यारा दुश्मन', 'अरमान', 'दौड़', 'भूत', 'जॉगर्स पार्क' और 'हैट्रिक' जैसी फिल्मों में गाए गए उनके गानों को बेहद सराहा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed