कुछ महीने पहले हथिनी के साथ हुए बर्बरता का मामला सामने आया था। जिसको लेकर पूरे देश में आक्रोश था। एक बार फिर ऐसी ही दर्दनाक घटना तमिलनाडु के नीलगिरी में घटित हुई है। एक शख्स ने जलता हुआ टायर हाथी के ऊपर फेंक दिया। हाथी दर्द से इधर-उधर तड़पड़ते हुए भागने लगा। वह बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। ट्विटर पर कोहराम मच गया है। ट्विटर पर #ElephantDeath ट्रेंड हो रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।
हाथी की हत्या पर भड़के बॉलीवुड स्टार्स और लैरी किंग का निधन, पांच खबरें
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के समय में जरूरत मंद लोगों की खूब मदद की। सोनू ने अपना परोपकारी काम लॉकडाउन के बाद भी जारी रखा और अब तक वो गरीबों और बेसहारा लोगों के मसीहा बने हुए हैं। हाल ही में सोनू सूद ने एक और पहल की है। जिसके जरिए सोनू सूद अब कैंसर पेशेंट्स की मदद भी करेंगे।
अब कैंसर के मरीजों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, लोगों से की स्टेम सेल डोनेट करने की अपील
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी वेब सीरीज तांडव को लेकर विवादों में हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान के आरोप लग रहे हैं। इस फिल्म के खिलाफ कई जगहों पर शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में सैफ के पुतले भी जलाए जा रहे हैं। इस बीच मुंबई में स्पॉट किए सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
VIDEO:तस्वीरें खींचने पर भड़के सैफ अली खान, पैपराजी को निकाला गेट से बाहर
बॉलीवुड के सितारे कोई भी काम करते हैं तो उसे खबर बनते देर नहीं लगती है, चाहे फिर वो कहीं घूमने गए हो या फिर किसी से मिलने। इन दिनों बॉलीवुड के बहुत से स्टार किड्स अपना खुद का फ्लैट खरीदने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कल तक पिता के पैसे और आलीशान घर में रहने वाले ये स्टार किड्स आज अपने पैरों पर खड़े हो चुके हैं। इस बात का सबूत ये एक्टर नए घर और गाड़ी खरीदकर दे रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके का फ्लैट खरीदा है।
मेहनत की कमाई से सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में खरीदा 4 BHK फ्लैट, कहा- आखिर सपना पूरा हो गया
अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग का शनिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। लैरी किंग अमेरिका के प्रमुख होस्ट में से एक थे। उन्होंने राष्ट्रपतियों समेत कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू ले चुके हैं। लैरी किंग को उनके काम के लिए पीबॉडी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ओरा मीडिया ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।
अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग का निधन, 'Larry King Live' को 25 सालों तक किया होस्ट