फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Reaction On 83 Movie: रणवीर सिंह की एक्टिंग के दीवाने हुए सितारे, फिल्म को बताया ‘मास्टरपीस’

Fri, 24 Dec 2021 02:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 24 Dec 2021 02:39 PM IST
सार

रणवीर सिंह की फिल्म 83 को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म पर अब सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हर किसी ने फिल्म को मास्टरपीस बताया है।

विज्ञापन
Celebs Reaction On 83 Movie Stars crazy about Ranveer Singh acting and they called the film a masterpiece
83 फिल्म पर रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘83’ आज यानी 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में 1983 में हुए क्रिकेट के वर्ल्ड कप की कहानी दिखाई गई है, जिसमें भारत ने शानदार जीत हासिल की थी। फिल्म में रणवीर सिंह महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं तो वही दीपिका, कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती दिख रही हैं। इस फिल्म की कहानी में जोश और जज्बे को काफी खूबसूरती से परोसा गया है, जिसकी एक झलक ट्रेलर में सभी ने देख ली थी। फिल्म के ट्रेलर पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और अब सेलेब्स फिल्म पर भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटे हैं।


 
बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टार्स ने रणवीर और दीपिका की फिल्म ‘83’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान हर किसी ने फिल्म की कहानी और रणवीर व दीपिका की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। तो आइए आपको बताते हैं किसने क्या कहा है।

Celebs Reaction On 83 Movie Stars crazy about Ranveer Singh acting and they called the film a masterpiece
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘गली बॉय’ में काम किया था और ऐसे में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। आलिया ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। आलिया ने लिखा, ‘मैं क्या कहूं। मतलब क्या हो तुम? एक जीनियस मिक्सचर जो कई फीलिंग्स में लिपटा हुआ है, जिसमें हर पल मैजिक होता है। मैंने आपको पहले भी कहा था, आपकी आंखें बदल गई हैं। आपने एक्टिंग नहीं की आपने वो किरदार जिया है। ये नहीं कर सकते हैं। आप बहुत अच्छे हो। कुछ सालों के लिए सो जाओ ताकि हम आपकी ब्रिलिएंस के साथ मैच कर पाएं। एक एक्टर का दूसरे एक्टर के लिए शुक्रिया जो आप हो।’

Celebs Reaction On 83 Movie Stars crazy about Ranveer Singh acting and they called the film a masterpiece
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया ने आगे लिखा, ‘पूरी टीम, प्रोड्यूसर्स, एक्टर्स और कोच सभी को शुभकामनाएं। आप सभी ने हिंदी सिनेमा में एक माइलस्टोन क्रिएट करने में योगदान दिया है।’ आगे आलिया ने फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान की भी तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Reaction On 83 Movie Stars crazy about Ranveer Singh acting and they called the film a masterpiece

इस फिल्म पर करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस फिल्म को कबीर खान की एक बड़ी उपलब्धि बताया है। करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘एक सच्ची कहानी बताना आसान नहीं है। भारतीय खेल इतिहास में माइलस्टोन इवेंट का ये वास्तविक विवरण है। '83' कबीर खान की एक बड़ी उपलब्धि है। यह फिल्म आपको उस दौर में ले जाती है। मैंने इसमें कपिल देव को रणवीर सिंह को देखा है। इस शानदार फिल्म की पूरी कास्ट, क्रू और सभी मेकर्स को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
Celebs Reaction On 83 Movie Stars crazy about Ranveer Singh acting and they called the film a masterpiece
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वहीं, सुनील शेट्टी ने रणवीर सिंह की फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘रणवीर सिंह की 83 देखने गया लेकिन वो दिखाई ही नहीं दिए। स्क्रीन पर केवल कपिल देव ही थे। शानदार ट्रांस्फॉर्मेशन। मैं हैरान हूं। एक टीम कास्ट जो कोई भी कारनामा कर सकती है। मेरे रोंगटे इस तरह खड़े हो गए कि मानो मैं 83 रीलिव कर रहा हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed