फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: इन सितारों ने अपने पार्टनर के साथ प्यार में की बेवफाई, फैंस ने दिया 'धोखेबाज' का टैग

Sat, 11 Mar 2023 03:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 Mar 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
Celebs who Cheated Their Partner Arhaan Khan Karan Mehra Karan Singh Grover Avinash Sachdev Eijaz Khan
इन सितारों ने अपने पार्टनर के साथ प्यार में की बेवफाई - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में आए दिन सितारों का नाम एक-दूसरे के साथ जुड़ता रहता है। इस जगत में कौन, कब और किसके साथ प्यार में पड़ जाए, यह कहना थोड़ा मुश्किल है। यहां तक कि आज के दौर में इंडस्ट्री में रिश्ते जुड़ना और टूटना आम हो गया है। कई साल पुराने रिश्ते को भी पल भर में तोड़ने से सेलेब्स हिचकते नहीं हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपना पहला रिश्ता तोड़ कर दूसरे व्यक्ति का दामन थामा। ऐसे में उन पर अपने पार्टनर को धोखा देने का भी टैग लग चुका है( चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्हें प्यार के मामले में धोखेबाज कहा जाता है...

Celebs who Cheated Their Partner Arhaan Khan Karan Mehra Karan Singh Grover Avinash Sachdev Eijaz Khan
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

करण सिंह ग्रोवर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का। करण पर एक बार नहीं बल्कि, दो-दो बार अपने प्यार को धोखा देने का आरोप लगा। सबसे पहले अभिनेता की शादी श्रद्धा निगम के साथ हुई थी, जिनसे उन्होंने अपने रिश्ते खत्म कर लिए। इसके बाद वह जेनिफर विंगेट के साथ रिलेशनशिप में थे और उनसे शादी रचाई, लेकिन इस बार भी उन्होंने अभिनेत्री के साथ धोखा किया। कहा जाता है कि जेनिफर ने अभिनेता को धोखा देने के कारण थप्पड़ भी मारा था। इसके बाद अभिनेता बिपाशा बसु के प्यार में पड़े और उन्होंने साल 2016 में शादी रचा ली।

Satish kaushik: व्हेन लाइफ गिव्स यू ए बनाना, उसको छील के खा जाना... सतीश कौशिक के कॉमेडी गाने का वीडियो वायरल

Celebs who Cheated Their Partner Arhaan Khan Karan Mehra Karan Singh Grover Avinash Sachdev Eijaz Khan
अविनाश सचदेव

अविनाश सचदेव
इस लिस्ट में अगला नाम आता है अविनाश सचदेव का। अविनाश का नाम अभिनेत्री रुबीना दिलैक के साथ जुड़ा था। दोनों ने एक साथ सीरियल 'छोटी बहू' में काम किया था और यहीं से उनके बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए अविनाश का नाम दूसरी लड़की के साथ जुड़ गया, जिसके बाद रुबीना और अविनाश के बीच अनबन हुई और दोनों अलग हो गए।

Shah Rukh Khan: 'पठान' में क्या था शाहरुख खान का धर्म? डायरेक्टर के खुलासे से सभी दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs who Cheated Their Partner Arhaan Khan Karan Mehra Karan Singh Grover Avinash Sachdev Eijaz Khan
एजाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

एजाज खान

एजाज खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेता का नाम अनीता हसनंदानी के साथ जुड़ा था। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उनकी जिंदगी में तीसरे शख्स की एंट्री हुई और इनकी प्रेम कहानी का द एंड हो गया। एजाज खान ने खुद इस बात को कबूला था कि उन्होंने अनीता के साथ रिश्ते में रहते हुए दूसरी लड़की को डेट किया और अभिनेत्री को धोखा दिया था।

Citadel Priyanka Chopra: मारधाड़ करते प्रियंका की भौंह पर बना कट का निशान, बोलीं, मैं अब इसे छुपाना नहीं चाहती

विज्ञापन
Celebs who Cheated Their Partner Arhaan Khan Karan Mehra Karan Singh Grover Avinash Sachdev Eijaz Khan
अरहान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरहान खान

अभिनेता अरहान खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। अरहान एक समय रश्मि देसाई के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन उन्होंने अभिनेत्री को धोखा दिया। दरअसल, जब वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के प्रतिभागी थे, तब इस दौरान सलमान ने अरहान के कड़वे सच का खुलासा किया था। सलमान ने कहा था कि अरहान की पहली शादी से उनका एक बच्चा भी है। इसके बाद सलमान ने रश्मि से यह पूछा था कि क्या उन्हें इस बात के बारे में जानकारी थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा था कि शादी के बारे में उन्हें पता था, लेकिन बच्चे वाली बात से वह अनजान थीं।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, सुकून और शांति को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed