फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस इंडिया रह चुकीं इस एक्ट्रेस ने 16 की उम्र में गे शख्स को किया था डेट, सच जानकर पहुंचीं सदमे में

Fri, 26 Oct 2018 12:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
Celina Jaitly in a relationship with gay guy when she was 16
Celina Jaitly - फोटो : twitter

पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली 7 साल बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। सेलिना 'अ ट्रिब्यूट टू रितुपर्णो घोष: सीजन्स ग्रीटिंग्स' फिल्म के जरिए दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक देने को तैयार है। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सेलिना ने फिल्मों में वापसी को लेकर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही सेलिना ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा राज बताया जिसे शायद ही आप जानते होंगे।

Celina Jaitly in a relationship with gay guy when she was 16
Celina Jaitly - फोटो : twitter

सेलिना जेटली ने यह खुलासा हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए किया। सेलिना ने इंटरव्यू के दौरान कहा - 'कोलकाता में एक गे मेकअप आर्टिस्ट मेरा बिल्कुल मां जैसा ध्यान रखते थे। वह मेरे मॉडल के तौर पर मेरे स्ट्रगल के दिन थे। इस दौरान मैं एक गे आदमी के साथ रिलेशनशिप के सदमे में थीं। वह अधेड़ उम्र का था और मेरी उम्र महज 16 साल थी। उस समय कुछ लोगों की बेवक्त मौत ने मुझे बदल दिया था।'

 

Celina Jaitly in a relationship with gay guy when she was 16
Celina Jaitly - फोटो : twitter

सेलिना ने इंटरव्यू में कहा - 'तब मुझे समझ में आया कि सबको यह हक है कि वह किसके साथ रहे। उस समय मुझे लगा कि कुछ करना चाहिए। कई साल तक मैं एलजीबीटी एक्टिविस्ट रही थी। यूएन ने मुझे इसी काम का गुडविल एंबेसडर भी बनाया था।' कमबैक फिल्म की बात करते हुए सेलिना ने कहा - 'मैं काफी समय से ऐसी कहानी ढूंढ रही थी जो मुझे एक परफॉर्मर के तौर पर उत्साहित करे। रितुपर्णो हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Celina Jaitly in a relationship with gay guy when she was 16
Celina Jaitly - फोटो : twitter
सेलिना ने बताया - 'जब इस फिल्म की कहानी मैंने दुबई में सुनी तो मैं काफी प्रभावित हुई। यह फिल्म मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म में सेलिना बेटी का किरदार निभा रही हैं।' आपको बता दें, सेलिना जेटली ने साल 2001 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने फरदीन खान के साथ 'जानशीन' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
Celina Jaitly in a relationship with gay guy when she was 16
Celina Jaitly - फोटो : twitter

सेलिना ने एक के बाद एक कई फिल्में की लेकिन वह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके बाद साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली। सेलिना के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed