फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत और सारा की फिल्म 'केदारनाथ' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, दो सीन काटने के बाद किया पास

Sat, 01 Dec 2018 11:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Censor Board clears Sara Ali Khan Kedarnath with 2 cuts
kedarnath
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म के दो सीन कट करने के बाद सेंसर बोर्ड ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म के कौन से दो सीन काटे गए हैं इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है। बता दें कि यह फिल्म रिलीज से पहले ही कुछ दृश्यों को लेकर विवादों में रही है।
Censor Board clears Sara Ali Khan Kedarnath with 2 cuts
kedarnath

फिल्म के विवादित दृश्यों और कहानी को लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस बीच हरिद्वार में भी फिल्म पर कथित तौर पर धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने के आरोप में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत समेत चार के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट रितिका सेमवाल की अदालत ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के लिए 6 दिसंबर की तारीख तय की है।

Censor Board clears Sara Ali Khan Kedarnath with 2 cuts
kedarnath

फिल्म केदारनाथ का केदारनाथ' के तीर्थ पुरोहितों से लेकर राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। फिल्म के विरोध में उतरे लोगों ने फिल्म के हीरो और हीरोइन के बीच दर्शाए गए इंटीमेट दृश्यों को धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ बताते हुए आपत्तिजनक करार दिया। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब केदारनाथ विवादों में फंसी हो। इससे पहले प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के बीच हुए विवाद के बाद भी फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था। बता दें अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Censor Board clears Sara Ali Khan Kedarnath with 2 cuts
kedarnath

बता दें कि सुशांत सिंह और सारा अली खान की ये फिल्म इस साल 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आई बाढ़ की त्रासदी पर आधारित है। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर हैं जबकि डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed