फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत और आमिर नहीं इस एक्टर ने छोड़ दिया 'बाहुबली' को पीछे, 6ठें हफ्ते फिल्म ने कमा लिए करोड़ों

Sat, 01 Dec 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
badhaai ho beat bahubali 2 6th week box office collection
2.0 and bahubali - फोटो : instagram

बाहुबली द कन्क्लूजन भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होती है तो उसकी तुलना बाहुबली से होने लगती है। सभी की निगाहें इस पर होती हैं कि वो अगली फिल्म कौन सी होगी जो बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ेगी। गुरुवार को रिलीज हुई 2.0 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सभी की नजरें हैं लेकिन इसी बीच एक ऐसे एक्टर की फिल्म ने ये कारनामा कर दिखाया है जिसका शायद ही किसी को यकीन हो।

badhaai ho beat bahubali 2 6th week box office collection
badhaai ho - फोटो : instagram

जी हां, ये एक्टर कोई और नहीं आयुष्मान खुराना हैं। आयुष्मान ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक चार हिट फिल्में बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन और बधाई हो दी है। 25 करोड़ के बजट में बनी बधाई हो ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दिया है और 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। यही नहीं इस फिल्म ने तो बाहुबली को भी पछाड़ दिया है।

badhaai ho beat bahubali 2 6th week box office collection
badhaai ho - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक कुल 132 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को रिलीज हुई 6 हफ्ते बीच चुके हैं लेकिन अभी भी ये अच्छी कमाई कर रही है। बधाई हो ने 6ठे हफ्ते 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 6ठे हफ्ते भी इतनी ज्यादा कमाई करने वाली बधाई हो पिछले 10 सालों की सबसे बड़ी फिल्म है। जबकि बाहुबली ने अपने 6ठे वीकएंड पर केवल 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई थी। वहीं आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की बात करें तो इसकी हालत तो और खराब रही। फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन केवल 23 लाख का बिजनेस किया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
badhaai ho beat bahubali 2 6th week box office collection
Badhaai Ho - फोटो : instagram

18 अक्टूबर को रिलीज हुई बधाई हो ने पहले हफ्ते (8 दिन) करीब 65.33 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 27.56 करोड़, तीसरे हफ्ते 15.22 करोड़, चौथे हफ्ते 10.43 करोड़, 5वें हफ्ते 7.63 करोड़ और 6ठे हफ्ते 5.75 करोड़ का बिजनेस किया है।

विज्ञापन
badhaai ho beat bahubali 2 6th week box office collection
Badhaai Ho - फोटो : instagram

बधाई हो फिल्म एक उम्रदराज महिला के प्रेग्नेंट होने की कहानी पर आधारित है। फिल्म में नीना गुप्ता ने आयुष्मान खुराना की मां किरदार निभाया है। इसके अलावा दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा और गजराज राव मुख्य भूमिका में हैं जबकि इसका निर्देशन अमित शर्मा ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed