{"_id":"5c022098bdec22419216ffbe","slug":"sushant-singh-rajput-feels-unsafe-because-kedarnath-actress-sara-ali-khan-getting-more-limelight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में सारा को मिल रही लाइमलाइट से परेशान हैं सुशांत सिंह राजपूत, मेकर्स से कर चुके हैं शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केदारनाथ में सारा को मिल रही लाइमलाइट से परेशान हैं सुशांत सिंह राजपूत, मेकर्स से कर चुके हैं शिकायत
Sat, 01 Dec 2018 11:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
KEDARNATH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ जैसे जैसे रिलीज के करीब आती जा रही है इसके हीरो सुशांत सिंह राजपूत की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। सुशांत को फिल्म का प्रचार शुरू होने के दिन से ये लगता रहा है कि पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बिटिया सारा खान को प्रचार में उनसे ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।
2 of 5
kedarnath
इसी के चलते उन्होंने अब तक सारा के साथ बैठकर फिल्म का कोई इंटरव्यू नहीं किया है। इंटरव्यू के मामले में भी सारा अली खान लगातार स्कोर कर रही हैं। उनके हर इंटरव्यू की इंडस्ट्री में चर्चा है और हर पत्रकार उनकी अच्छी हिंदी और जबर्दस्त आत्मविश्वास की तारीफ कर रहा है।
3 of 5
kedarnath
फिल्म केदारनाथ में सारा के किरदार का नाम है मंदाकिनी और उसका निक नेम मुक्कू है। सारा अपने किरदार पर भी खुलकर बातें कर रही हैं और उन्हें इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म के निर्माता निर्देशक उन पर किस तरह की पाबंदियां लगा रहे हैं। सारा को अपने किरदार के बारे में ज्यादा बताने से मना किया गया है पर इसकी उन्हें कतई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kedarnath
वहीं सुशांत खुद को इन सब बातों से असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते में कम से कम दो बार वह पहले से तय इंटरव्यूज रद्द कर चुके हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सुशांत फिल्म केदारनाथ की सारी लाइमलाइट सारा को दिए जाने से बहुत असहज हैं और इस बारे में वह फिल्म के निर्माता निर्देशकों से बात भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Kedarnath
- फोटो : social media
केदारनाथ के सिटी टूर की भी फिल्ममेकर्स ने योजना बना रखी है लेकिन सुशांत के इस रवैये को देखते हुए लगता यही है कि केदारनाथ की टीम फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई से बाहर शायद ही जा पाए। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारानाथ' इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।