फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपवीर आज दे रहे हैं मेगा रिसेप्शन, खाने से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक सभी कुछ रखा सीक्रेट

Sat, 01 Dec 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh to host celebrity wedding reception today
ranveer-deepika - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के न्यूलीवेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का जश्न लगातार देखने को मिल रहा है। इन दोनों ने इटली के लेक कोमो में शाही शादी की थी जिसके बाद से यह दोनों लगातार 3 रिसेप्शन दे चुके हैं। 1 दिसंबर को यह कपल मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में चौथा शानदार रिसेप्शन देने वाला है। इस रिसेप्शन की एक्सक्लूसिव जानकारी अमर उजाला डॉट कॉम के पास है।

Deepika Padukone and Ranveer Singh to host celebrity wedding reception today
deepika, ranveer - फोटो : Instagram

दीपवीर की शादी 14 और 15 नवंबर को हुई थी। दीपवीर ने पहला रिसेप्शन बंगलुरू में दिया जबकि 2 रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दिए। दीपिका-रणवीर आज मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में एक और रिसेप्शन दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन की एक्सक्लूसिव जानकारी अमर उजाला के प्रतिनिधि ने दी है। यह प्रतिनिधि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के ग्रैंड हयात में हाल ही में हुए रिसेप्शन में भी गए थे। 

Deepika Padukone and Ranveer Singh to host celebrity wedding reception today
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram

मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने हर बार की तरह इस रिसेप्शन को भी सीक्रेट रखा है। दीपवीर के शाही रिसेप्शन में मेहमानों की लिस्ट भी सीक्रेट रखी गई है। कहा जा रहा है कि यह रिसेप्शन बॉलीवुड के लिए रखा गया है ऐसे में सितारों का जमावड़ा लगना तय है। सेलिब्रिटी रिसेप्शन में सबकी निगाहें दीपिका और रणवीर की ड्रेस पर रहेंगी। दीपवीर ने हाल ही में जितने रिसेप्शन दिेए थे उनमें सबसे ज्यादा गोल्डन और क्रीम कलर की ड्रेस लोगों को पसंद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh to host celebrity wedding reception today
deepika and ranveer - फोटो : twitter

इस रिसेप्शन से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिद्धीविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। रणवीर और दीपिका मंदिर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई थी। भगवान के दर्शन करने पहुंचे दीपिका और रणवीर एक बार फिर एक जैसे रंग के कपड़ों में नजर आए थे। दीपिका ग्रे कलर के अनारकली सूट में दिखीं जबकि रणवीर क्रीम कलर के पायजामे कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। 

विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh to host celebrity wedding reception today
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : twitter

दीपिका ने सोलह-श्रृंगार किया हुआ था। हाथ में चूड़ा, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने बिल्कुल नई दुल्हन लग रही थीं। रणवीर और दीपिका लिस प्रोटेक्शन के बीच मंदिर पहुंचे थे। दीपिका और रणवीर के साथ उनकी पूरी फैमिली भी सिद्धीविनायक मंदिर पहुंची थी। दीपवीर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्हें भी पोज दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed