सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड को टक्कर दे रहा है बॉलीवुड, इन विजुअल इफेक्ट्स को देख आप भी कहेंगे- OMG

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 22 Nov 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
CG Visual effects in Bollywood Baahubali Chennai Express Ek Tha Tiger Bhaag Milkha Bhaag kick RaOne
फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा कहते हैं कि देखी हुई बात कभी गलत नहीं होती, लेकिन सिनेमा में इस लाइन को गलत कहा जा सकता है। दरअसल फिल्म चाहें बॉलीवुड हो, हॉलीवुड हो या फिर टॉलीवुड, आपको कई सीन्स ऐसे देखने को मिलते हैं जो हकीकत में दिखाए गए तरीके से नहीं शूट होते लेकिन जब आप उनको स्क्रीन्स पर देखते हैं तो दातों तले उंगलियां दबा लेते हैं। दरअसल इस स्पेशल पैकेज में हम आपको कंप्यूटर ग्राफिक्स और क्रोमा के इस्तेमाल के बाद सीन्स कितना बदल जाते हैं, इसके कुछ उदाहरण दिखाएंगे।

Trending Videos
CG Visual effects in Bollywood Baahubali Chennai Express Ek Tha Tiger Bhaag Milkha Bhaag kick RaOne
बाहुबली: द बिगनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- बाहुबली: द बिगनिंग
2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फिल्म ने सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई थी। फिल्म से प्रभास ने लाखों- करोड़ों दिल पर राज किया था। फिल्म की शुरुआत में ही एक सीन था जिसमें पानी के ऊपर हाथ दिखता है और उस हाथ में एक बच्चा। इस सीन को देख थिएटर्स में सभी की सासें रुक से गई थीं लेकिन हकीकत में इस सीन को एक पानी की बोतल के साथ शूट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
CG Visual effects in Bollywood Baahubali Chennai Express Ek Tha Tiger Bhaag Milkha Bhaag kick RaOne
चेन्नई एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- चेन्नई एक्सप्रेस
2013 में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म को दर्शकों को ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म का कुछ हिस्सा ट्रेन में भी शूट हुआ था। लेकिन बता दें कि ट्रेन की पूरी शूटिंग रियल नहीं थी, क्योंकि कुछ हिस्से में क्रोमा का इस्तेमाल किया गया था। इससे ऐसा लग रहा था कि ट्रेन चल रही है।

CG Visual effects in Bollywood Baahubali Chennai Express Ek Tha Tiger Bhaag Milkha Bhaag kick RaOne
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- एक था टाइगर
2012 में सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म एक था टाइगर रिलीज हुई थी। फिल्म में जोरदार एक्शन और सलमान- कटरीना का रोमांस देखने को मिला था। वहीं फिल्म में सलमान खान शर्टलेस अवतार में भी नजर आए थे। उस छोटे से सीन के बाद सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दिखाया गया था कि सलमान खान के एब्स कंप्यूटर ग्राफिक्स से बनाए गए थे। हालांकि ये बात कितनी सही थी इसपर कोई पुष्टि नहीं आई थी।

विज्ञापन
CG Visual effects in Bollywood Baahubali Chennai Express Ek Tha Tiger Bhaag Milkha Bhaag kick RaOne
भाग मिल्खा भाग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- भाग मिल्खा भाग
2013 में फरहान अख्तर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म भाग मिल्खा भाग रिलीज हुई थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने अपनी लाजवाब एक्टिंग और दमदार बॉडी से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में कई सीन्स ऐसे थे जिनमें क्रोमा और कंप्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed