{"_id":"6328b8481877ee279b5fdba5","slug":"chalti-ka-naam-gaadi-movie-fame-anoop-kumar-death-anniversary-know-unknown-facts-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anoop Kumar: योडलिंग के गुरु कहे जाते थे अनूप कुमार, भाई किशोर कुमार जितना नहीं हो पाए मशहूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anoop Kumar: योडलिंग के गुरु कहे जाते थे अनूप कुमार, भाई किशोर कुमार जितना नहीं हो पाए मशहूर
बॉलीवुड अभिनेता अनूप कुमार फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' से मशहूर हुए थे। चलती का नाम गाड़ी के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन वह अपने छोटे भाई किशोर कुमार की तरह मशहूर नहीं हो पाए। अभिनेता अनूप कुमार को कल्याण कुमार गांगुली के नाम से भी जाना जाता है। अनूप कुमार का जन्म 9 जनवरी, 1926 को खंडवा (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में करीब 75 फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर भी उतने मशहूर नहीं हो पाए। आज इन अभिनेता की पुण्यतिथि है। इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं-
2 of 4
अनूप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अनूप कुमार ने बतौर अभिनेता 1950 में आई फिल्म ‘गौना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने ‘देख कबीरा रोया’ (1957), ‘चलती का नाम गाड़ी’ (1958), ‘प्रेम पुजारी’ (1969) ‘अमर प्रेम’ (1970) जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। अशोक कुमार, अनूप कुमार और किशोर कुमार में से सिर्फ नूप कुमार ने ही संगीत की विधिवत शिक्षा ली थी और किशोर कुमार से पहले उन्होंने योडलिंग (गाने में तेजी से आए उतार-चढ़ाव) सीखी थी।
3 of 4
अनूप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं योडलिंग की खूबी ने किशोर कुमार को अलग मुकाम पर खड़ा कर दिया था और अनूप कुमार वहीं के वहीं रह गए। बनारस से संगीत संगीत विशारद करने वाले अनूप कुमार फिल्मों में गायक नहीं बन पाए, जबकि संगीत नहीं सीखने के बावजूद अशोक कुमार और किशोर कुमार फिल्मों में गायक के रूप में लोकप्रिय रहे। अनूप कुमार को फिल्म ‘चलती का गाड़ी’ के लिए आज भी याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनूप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
चलती का गाड़ी के अलावा भी उन्होंने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया था। जिसमें खिलाड़ी, सजनी, जीवन साथी, देख कबीरा रोया, चाचा जिंदाबाद, डार्क स्ट्रीट, किस्मत पलट के देख, जंगली, बेजुबान, कश्मीर की कली, जब याद किसी की आती है, रात और दिन, बहु बेटी, आंशु बन गए फूल, प्रेम पुजारी, अमर प्रेम, अनहोनी, मजबूर, राखी और हथकड़ी, निर्माण, चोरी मेरा काम, दो अनजाने, काया पलट, मौत की सजा, परिवार आदि शामिल हैं। 20 सितंबर 1997 को अभिनेता का अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।