{"_id":"61b984b47f02ba2a8e76d3d6","slug":"chandigarh-kare-aashiqui-ayushmann-khurrana-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Kare Aashiqui Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन ऐसा रहा ‘चंडीगढ़ करे आशिकी' का हाल, अब तक कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chandigarh Kare Aashiqui Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन ऐसा रहा ‘चंडीगढ़ करे आशिकी' का हाल, अब तक कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
चंडीगढ़ करे आशिकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी' का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने पांचवे दिन भी बॉक्सऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए 2.18 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। पहले वीकेंड में इस फिल्म ने 14.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब दूसरे हफ्ते में सोमवार और मंगलवार को मिलाकर फिल्म ने अब तक 18.86 करोड़ बटोर लिए हैं।
2 of 4
चंडीगढ़ करे आशिकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘चंडीगढ़ करे आशिकी' (Chandigarh Kare Aashiqui) लव, रोमांस और ड्रामा से भरी हुई है। आयुष्मान अलग जोनर की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के निर्माताओं को दर्शकों की तारीफों से फिल्म का कलेक्शन आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद है।
3 of 4
चंडीगढ़ करे आशिकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन 4.87 करोड़, तीसरे दिन 5.91 करोड़, चौथे दिन 2.15 करोड़ वहीं इस फिल्म ने पांचवे दिन 2.18 का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ देश के 2500 और विदेश के 500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई है। इस फिल्म को नोएडा, गुड़गांव, दिल्ली और चंडीगढ़ में दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चंडीगढ़ करे आशिकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने मनविंदर उर्फ मनु नाम के लड़के का किरदार निभाया है जो एक बॉडी बिल्डर है और एक लोकल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है। इस दौरान जिम में मानवी बरार यानी वाणी कपूर की एंट्री होती है और दोनों को प्यार हो जाता है। बस यहीं पर कहानी में भारी ट्विस्ट आता है। जब पता चलता है मानवी ट्रांसजेंडर महिला है। इस अनोखी प्रेम कहानी को मेट्रो सिटी के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।