फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandigarh Kare Aashiqui Day 3: आयुष्मान की फिल्म को मिला वीकेंड का जबरदस्त फायदा, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Mon, 13 Dec 2021 02:00 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
chandigarh kare aashiqui day 3 box office collection Ayushmann Khurrana Vaani Kapoor starrer continues to grow further in Sunday
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था, लेकिन अब दर्शकों पर इस प्यार का खुमार चढ़ता नजर आ रहा है। फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के निर्माताओं को दर्शकों की तारीफों से फिल्म का कलेक्शन आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद थी, और यह सही भी साबित हुआ। फिल्म ने दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली थी और कमाई में उछाल देखने को मिला था, जो रविवार को भी लगातार जारी रहा। फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' ने तीसरे दिन भी कमाई में बढ़त हासिल की। आपको बता दें कि फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ देश के 2500 और विदेश के 500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हुई है। इस फिल्म को मेट्रो सिटी के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। तो चलिए जानते हैं अब तक चंडीगढ़ करे आशिकी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

chandigarh kare aashiqui day 3 box office collection Ayushmann Khurrana Vaani Kapoor starrer continues to grow further in Sunday
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान खुराना अलग विषयों पर फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं और उनकी हर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता है। हालांकि अन्य फिल्मों की तुलना में फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की ओपनिंग अच्छी नहीं रही, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई। रविवार को भी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और तीसरे दिन भी चंडीगढ़ करे आशिकी ने कमाई में बढ़ोतरी हासिल करते हुए अच्छा कलेक्शन किया। अगर फिल्म लगातार इसी तरह बढ़त हासिल करती हैं, तो यह साल की सबसे पसंदीदा फिल्मों में जगह बनाने में कामयाब होने की राह पर है।

chandigarh kare aashiqui day 3 box office collection Ayushmann Khurrana Vaani Kapoor starrer continues to grow further in Sunday
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ने तीसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई-
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म चंडीगढ़ करे  आशिकी ने पहले दिन 3.75 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने  4.87 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को इसमें और इजाफा करते हुए फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी ने 5.91 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताह के अंत तक आते-आते 14.53 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh kare aashiqui day 3 box office collection Ayushmann Khurrana Vaani Kapoor starrer continues to grow further in Sunday
चंडीगढ़ करे आशिकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान खुराना की अन्य फिल्मों की तरह ही फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की कहानी भी जरा हटके है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक बॉडी बिल्डर लड़के की भूमिका में हैं जो एक लोकल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है। इस दौरान जिम में मानवी बरार यानी वाणी कपूर की एंट्री होती है और दोनों को प्यार हो जाता है, लेकिन इस प्रेम कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट है। मानवी ने एक ट्रांसजेंडर महिला हैं। ये प्रेम कहानी कैसे आगे बढ़ती है, यहीं से इस फिल्म को देखने की दिलचस्पी बढ़ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed