{"_id":"632702171ec61d75f5414158","slug":"charu-asopa-and-rajeev-sen-went-on-a-movie-date-shared-photo-on-social-media-sushmita-sen-reacts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Charu Asopa-Rajeev Sen: एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखे चारू असोपा-राजीव सेन, शेयर कीं मूवी डेट की फोटोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Charu Asopa-Rajeev Sen: एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखे चारू असोपा-राजीव सेन, शेयर कीं मूवी डेट की फोटोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 18 Sep 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
चारू असोपा-राजीव सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चारू असोपा और राजीव सेन अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका रिश्ता कभी बनता है तो कभी बिगड़ जाता है और यह बात उनके फैंस से भी नहीं छुपी है। बीते दिनों, चारू और राजीव का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था लेकिन अब दोनों फिर से एक हो गए हैं और अब चारू असोपा ने अपने पति राजीव सेन के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 4
चारू असोपा और राजीव सेन बेटी के साथ
- फोटो : Instagram
दरअसल, शनिवार को चारू असोपा अपने पति राजीव सेन के साथ मूवी डेट पर गईं, जिसकी कुछ तस्वीरें अब अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में राजीव और चारू अपनी कार में बैठे हुए हैं और एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में चारू ग्रीन ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं और राजीव भी अपने आउटफिट में काफी कूल लग रहे हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर सिनेमा हॉल की है।
इन तस्वीरों के साथ चारू असोपा ने कैप्शन में लिखा है, 'मूवी डेट।' इस कैप्शन में अभिनेत्री ने एक हार्ट इमोजी, पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक का इमोजी लगाया है। चारू और राजीव की इन फोटोज पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने कमेंट किया है। इसके अलावा, हजारों लोगों ने इन तस्वीरों को लाइक भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चारू असोपा, राजीव सेन
- फोटो : Instagram
बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद से ही उन्होंने अपने रिश्ते में कई बार उतार-चढ़ाव का सामना किया। लेकिन हाल ही में, दोनों ने एक पोस्ट शेयर कर एलान किया था कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने का फैसला लिया है। चारू और राजीव दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।