फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava Day 1 BO Collection: ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड तोड़ा, बनी सबसे बड़ी ऐतिहासिक ओपनर

Sat, 15 Feb 2025 09:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Feb 2025 09:36 AM IST
सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। यह विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है।
 

विज्ञापन
Chhaava is the highest opener for a Vicky Kaushal Film Day 1 Box Office Collection Rashmika Mandanna
छावा-पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विक्की कौशल की सिंह गर्जना ने उनकी नई फिल्म ‘छावा’ को हिंदी में बनी ऐतिहासिक फिल्मों में इस मामले में नंबर वन पर ला दिया है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचों फिल्मों से बेहतर ओपनिंग पहले दिन की है। हिंदी सिनेमा में बनी ऐतिहासिक फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अब तक ‘पद्मावत’ के पास रहा है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए पर इसकी ओपनिंग सिर्फ 24 करोड़ रुपये की रही।


Chhaava Movie Review: वैलेंटाइंस डे पर साथी के साथ थियेटर मत चले जाना, गश खा जाएगी कमजोर दिल की प्रेमिका

Chhaava is the highest opener for a Vicky Kaushal Film Day 1 Box Office Collection Rashmika Mandanna
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘छावा’ के जरिये अभिनेता विक्की कौशल ने अपना पंजा बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन ही मार दिया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के एक दिन पहले ही दिन 31 करोड़ रुपये से ऊपर की ओपनिंग ली है। ये विक्की कौशल के करियर में बतौर सोलो हीरो अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी है। ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की बिगेस्ट ओपनर तो बन ही चुकी है, फिल्म ने अपनी लागत का 20 फीसदी से ज्यादा पहले दिन ही कमाकर वीकएंड को खुशगवार बनाने की तरफ भी कदम बढ़ा दिए हैं।

Chhaava is the highest opener for a Vicky Kaushal Film Day 1 Box Office Collection Rashmika Mandanna
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता दिनेश विजन फिल्म ‘छावा’ के 12,344 शोज की एडवांस बुकिंग बीते सोमवार से चलती रही है। फिल्म शुक्रवार को दुनिया भर में रिलीज हो गई। वैलेंटाइंस डे पर फिल्म देखने तमाम जोड़े भी आए और उन्हें फिल्म में विक्की कौशल व रश्मिका मंदाना के बीच श्री और सखी श्री के संबोधनों वाला संवाद खूब पसंद आया। फिल्म के क्लाइमेक्स में भी मां जगदंबा को याद करते संभाजी और येसुबाई को देख लोगों ने आंसू भी बहाए। इसके बाद आए फिल्म के खौफनाक क्लाइमेक्स को लोग अभी बरसों याद रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava is the highest opener for a Vicky Kaushal Film Day 1 Box Office Collection Rashmika Mandanna
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी भी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अगर अपने मेकिंग और प्रचार बजट के 20 फीसदी या उससे ज्यादा होता तो उसके हिट होने की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं। फिल्म ‘छावा’ 130 करोड़ रुपये में बनी है। उस लिहाज से फिल्म ‘छावा’ के रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लेने से विक्की कौशल की प्रतिष्ठा भी हिंदी सिनेमा में बढ़ना तय माना जा रहा है। ये कलेक्शन इस साल किसी हिंदी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इसके पहले अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 15.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब तक हिंदी में बनी सारी ऐतिसाहिक फिल्मों में ये सबसे बड़ी ओपनिंग है। इसके पहले ये रिकॉर्ड दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ के पास था जिसकी ओपनिंग 24 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
Chhaava is the highest opener for a Vicky Kaushal Film Day 1 Box Office Collection Rashmika Mandanna
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगर बात सिर्फ विक्की कौशल की फिल्मों की करें तो उनकी अब तक रिलीज फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में इस प्रकार हैं:
फिल्म                    पहले दिन की कमाई (करोड़ रुपये में)
बैड न्यूज (2024)  8.62
उरी (2019)  8.20
राजी (2018)   7.53
सैम बहादुर (2023) 5.75
जरा हटके जरा बचके (2023)  5.49


संबंधित वीडियो

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed