फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhapaak: इंतजार खत्म, रिलीज हो गया 'छपाक' का ट्रेलर, रोंगटे खड़े कर देगा दीपिका का ये किरदार

Tue, 10 Dec 2019 01:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 10 Dec 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Chhapaak Official Trailer out Deepika Padukone Vikrant Massey Meghna Gulzar Film
दीपिका पादुकोण - फोटो : Twitter

तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी बताने जा रहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' #ChhapaakTrailer का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत निर्भया मामले से होती हैं जहां रिपोर्टर यह कहते हुए दिख रही है कि मालती की कहानी लोगों तक पहुंचाना और भी जरूरी हो गया है।

Chhapaak Official Trailer out Deepika Padukone Vikrant Massey Meghna Gulzar Film
Chhapaak - फोटो : Twitter

छपाक ट्रेलर में मालती का पूरा संघर्ष दिखाया गया है जो कि तेजाब हमले की शिकार हर लड़की को करना पड़ता है। छपाक ट्रेलर के आखिर में मालती बनीं दीपिका कहती हैं- उन्होंने मेरी सूरत बदली है मेरा मन नहीं। दीपिका का ये डायलॉग रोंगटे खड़े कर देता है। दीपिका पादुकोण ने इस रोल के लिए अपनी जान फूंक दी है। इसके अलावा फिल्म में उनका मेकअप भी रियल लग रहा है। वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर ही लग रही हैं।

Chhapaak Official Trailer out Deepika Padukone Vikrant Massey Meghna Gulzar Film
Chhapaak - फोटो : Twitter

दीपिका को पहली बार ऐसा किरदार निभाते हुए देखना काफी दिलचस्प है। सोशल मीडिया पर छपाक का ट्रेलर के आने के बाद से ही #ChhapaakTrailer टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इतना ही नहीं दीपिका को इस अंदाज में देख फैंस कह रहे हैं कि ऐसी फिल्में हिंदी सिनेमा में बनाए जाने की जरुरत है। फैंस दीपिका की इस फिल्म को अभी से सुपरहिट और साल 2020 की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये शानदार फिल्म होने वाली है। आप कुछ हटकर करने जा रही हैं। बहुत सारी शुभकामनाएं।


यहां देखें ट्रेलर



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhapaak Official Trailer out Deepika Padukone Vikrant Massey Meghna Gulzar Film
छपाक

ये फिल्म मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। इससे पहले मेघना राजी जैसी सुपरहिट फिल्म का भी निर्देशन कर चुकी हैं। फिल्म छपाक, दिल्ली की एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण पहली बार एक एसिड अटैक सर्वाइवर के रोल में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
Chhapaak Official Trailer out Deepika Padukone Vikrant Massey Meghna Gulzar Film
छपाक

25 मार्च को दीपिका ने छपाक फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था जो लोगों का काफी पसंद आया था। जिसके बाद लोगों को छपाक ट्रेलर देखने की बेचैनी बढ़ गई थी। बता दें, छपाक की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में ही की गई है। फिल्म के सेट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है। बता दें यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed