फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकडेज पर भी Chhapaak की रफ्तार बरकरार, Tanhaji का शानदार रहा कलेक्शन

Tue, 14 Jan 2020 08:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 14 Jan 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Day 4 Box Office Collection
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण जेएनयू क्या गईं उनका विरोध खत्म नहीं हो रहा। सोमवार को सोशल मीडिया पर लगातार #BOYCOTT_LUX ट्रेंड करता रहा। यह इसलिए क्योंकि दीपिका लक्स की ब्रांड अंबेसडर हैं। उनकी फिल्म 'छपाक' रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी रही। विवादों से इतर फिल्म को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। 

Chhapaak Tanhaji Day 4 Box Office Collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

मेघना गुलजार के निर्देशन में बने इस फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाकर रखी हालांकि शनिवार और रविवार की अपेक्षा इसकी कमाई में गिरावट जरूर देखी गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, 'छपाक' ने सोमवार को दो से ढाई करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने चार दिन में करीब 22 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

Chhapaak Tanhaji Day 4 Box Office Collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म की लागत 35 करोड़ है जबकि इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ खर्च किए गए। इस तरह फिल्म का कुल बजट 45 करोड़ है। ऐसे में अगर फिल्म को हिट होना है तो 60 करोड़ की कमाई करनी होगी। 'छपाक' को कुल 2,160 स्क्रीन्स मिले हैं। इनमें भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Day 4 Box Office Collection
तानाजी - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने भी चौथे दिन अच्छी कमाई की। फिल्म ने सोमवार को 12 से 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म अभी तक करीब 75 करोड़ कमाने में कामयाब रही है।

विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Day 4 Box Office Collection
अजय देवगन, बॉलीवुड, तानाजी - फोटो : ANI

'तानाजी' जिस तरह दर्शकों को पसंद आ रही है उसके बाद अनुमान है कि ये साल की पहली ब्लॉकबस्टर होगी। फिल्म का बजट 110 करोड़ है। जबकि इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। भारत में ये फिल्म 3,880 और विदेश में 660 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे ओम राउत ने निर्देशित किया है।

दीपिका के जेएनयू जाने पर अब छपाक की निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed