फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2022: महापर्व छठ पर सज-धजकर पूजा करती नजर आईं रानी चटर्जी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

Sun, 30 Oct 2022 01:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Oct 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2022: Bhojpuri actress Rani Chatterjee shares post in traditional look goes viral on social media
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

महापर्व छठ देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस चार दिवसीय पर्व की छटा हर ओर छाई हुई है। तमाम सेलेब्स भी पूरे विधि-विधान से यह त्योहार मना रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार रानी चटर्जी का नाम भी शामिल हैं। वह पूरे हर्षोल्लास के साथ इस महापर्व को सेलिब्रेट कर रही हैं। रानी के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक देखी जा सकती है। रानी चटर्जी लगातार फैंस के साथ इस खास मौके की रील्स, फोटोज और वीडियो साझा कर रही हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।



Kiara-Sidharth: नए साल से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगे कियारा और सिद्धार्थ! सामने आई वेडिंग से जुड़ी डिटेल

Chhath Puja 2022: Bhojpuri actress Rani Chatterjee shares post in traditional look goes viral on social media
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक बार फिर रानी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील साझा की गई है। इसमें रानी चटर्जी पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका लुक काफी प्यारा लग रहा है। वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। भोजपुरी अदाकारा ने हरे और गुलाबी रंग की साड़ी सीधे पल्लू में पहन रखी है। भर-भर हाथ चूड़ियां पहने हुई हैं। वीडियो में रानी ने सिर पर पल्लू किया हुआ है, उनका लुक काफी शानदार लग रहा है।

25 Years Of Dil To Pagal hai: 'दिल तो पागल है', को पूरे हुए 25 साल, यशराज फिल्म्स ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Chhath Puja 2022: Bhojpuri actress Rani Chatterjee shares post in traditional look goes viral on social media
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी के इस वीडियो के साथ 'छठी माई के व्रत' गाने की मिक्सिंग की गई है। वीडियो में रानी पहले पूजा करती हैं, फिर सह-कलाकारों के साथ डांस करती नजर आती हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'छठी माई के करब व्रत।' दरअसल, यह वीडियो मूलरूप से भोजपुरी वर्ल्ड नाम के इंस्टाग्राम पेज से साझा की गई है, जिसमें रानी चटर्जी को टैग किया गया है और यह उनकी टाइमलाइन पर भी है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhojpuri World (@bhojpuriworld2218)

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2022: Bhojpuri actress Rani Chatterjee shares post in traditional look goes viral on social media
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी रानी चटर्जी ने अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इसमें वह हाथ में पूजा-प्रसाद सामग्री लेकर आराधना करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है और पारंपरिक अंदाज में सिंदूर लगाया हुआ है। इसके साथ रानी ने कैप्शन लिखा, 'छठ भगतीन के छठ महापर्व के शुभकामना।' रानी के पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई भोजपुरी एक्ट्रेस को महापर्व छठ की बधाई दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'जब-जब आपका प्यार भरा चेहरा देखता हूं, तो दिल गदगद रहता है। सुबह से काम मेरा अच्छा जाता है। आप स्वस्थ रहें मस्त रहें, खूब तरक्की करें।'

The Witcher Season 4: 'द विचर' के सीजन 4 की कास्टिंग में बड़ा बदलाव, इस एक्टर ने ली हेनरी केविल की जगह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed